एक 50 g द्रव्यमान की गोली 4kh द्रव्यमान की रायफल से 35ms1 के प्रारम्भिक वेग से छोड़ी जाती है। रायफल के प्रारम्भिक प्रतिक्षेपित वेग की गणना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रायफल का द्रव्यमान, m1=4kg गोली का द्रव्यमान, m2=50g=0.05kg
गोली का प्रारम्भिक वेग v2=35ms1
मान लें कि रायफल का प्रारम्भिक प्रतिक्षेपित वेग v1 है, तब संवेग संरक्षण नियम से,
गोली छोड़ने से पूर्व कुल संवेग = गोली छोड़ने के बाद कुल संवेग
(m1+m2)u=m1v1+m2v2
जहाँ u गोली छोड़ने से पूर्व रायफल व गोली का प्रारम्भिक वेग है, जो शून्य है।
(4+0.05)×0(4×v1+0.05×35)kgms1
0=4v1+1.75
v1=1.754ms1=0.4375ms1
वेग के मान में ऋण चिन्ह यह दर्शाता है कि रायफल गोली की दिशा के ठीक विपरीत पीछे की ओर प्रतिक्षेपित होगी।

|


Similar Questions