क्षार धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायनिक गुण क्या हैं?
आवर्त सारणी के समूह 1 के तत्व क्षार धातु कहलाते हैं। इनके सामान्य भौतिक गुण निम्नलिखित हैं -
(i) भौतिक अवस्था-सभी क्षार धातु (Li, Na, K, Rb, Cs तथा Fr) ठोस होते हैं।
(ii)इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-इनका बाह्यतम सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns होता है।
(iii) ऑक्सीकरण अवस्था-क्षार धातुएँ +1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाती हैं क्योंकि ये एक इलेक्ट्रॉन त्यागकर स्थायी उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करती है।
(iv) घनत्व-इनक्रा घनत्व अन्य धातुओं से कम होता है तथा Li से Cs तक घनत्व बढ़ता है । अपवाद-K का घनत्व, Na के घनत्व से कम होता है।
(v) क्वथनांक तथा गलनांक-दुर्बल धात्विक बंध के कारण इनके क्वथनांक तथा गलनांक कम होते हैं।
(vi) आयनन एन्थैल्पी-इन तत्वों की आयनन एन्थैल्पी का मान कम होता है, अत: ये आसानी से इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाती है। M→M++e−
(vii)परमाणु तथा आयनिक त्रिज्या-समूह में बढ़ती है।
(viii) जलयोजन एन्थैल्पी- आयनों का आकार बढ़ने पर जलयोजन एन्थैल्पी घटती है तथा इसका क्रम निम्न प्रकार होता है Li+>Na+>K+>Rb+>Cs+
(ix) धनायन बनाने की क्षमता-परमाण्विक त्रिज्या अधिक होने के कारण ये आसानी से धनायन बनाती हैं।
(x) ज्वाला के रंग-इनमें संयोजी इलेक्ट्रॉन ढीले बंधे होने के कारण ये ज्वाला को विशिष्ट रंग प्रदान करते हैं। Li लाल, Na सुनहरी पीला, K बैंगनी, Rb लाल-बैंगनी तथा Cs नीला रंग देता है।
(xi) स्त्रोत-इनके प्रमुख स्त्रोत पादप होते हैं।
(xii)प्रकाश विद्युत प्रभाव-Cs तथा K का उपयोग फोटो इलेक्ट्रिक सेल में किया जाता हैं।
(xiii) रेडियोधर्मिता- 8Fr रेडियोधर्मी होता है।
• रासायनिक गुण-क्षार धातुएँ अत्यधिक क्रियाशील तत्व हैं ।इनकी प्रमुख रासायनिक अभिक्रियाएं निम्नलिखित हैं-
(i) वायु से क्रिया-लीथियम-ऑक्साइड, Na- परॉक्साइड एवं K, Rb तथा Cs सुपर आक्साइड बनाते हैं।
4Li+O2→2Li2O (ऑक्साइड)
2Na+O2→Na2O2 (परॉक्साइड)
K+O2→KO2 (सुपर ऑक्साइड)
(ii) हाइड्रोजन से क्रिया-उच्च ताप पर हाइड्रोजन से क्रिया द्वारा हाइड्राइड बनते हैं।
2M+H2→2M−H (हाइड्राइड)
ये हाइड्राइड प्रबल अपचायक होते हैं।
(iii) नाइट्रोजन से क्रिया-लीथियम नाइट्रोजन से सीधी क्रिया करता है तथा नाइट्राइड बनाता है। समूह के अन्य सदस्य नाइट्रोजन से क्रिया नहीं करते हैं।
6Li+N2+2Li3N
(iv) जल से क्रिया-क्षार धातुओं की जल से क्रिया अत्यन्त तीव्र वेग से होती है तथा हाइड्रॉक्साइड बनते हैं तथा इस क्रिया में हाइड्रोजन मुक्त होती है।
2M+2H2O→2M−OH+H2↑
(v) हैलोजनों से क्रिया-इनकी हैलोजनों से क्रिया द्वारा हैलाइड बनते है।
2M+X2→2M−X (हैलाइड)
(vi) अमोनिया से क्रिया-क्षार धातु द्रव NH3, में विलय हो जाता हैं। यह विलयन नीला होता है तथा विद्युत का सुचालक होता है। इस विलयन में स्वतन्त्र (अमोनियाकृत) इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं।
M+(x+y)NH3→[M(NH3)x]++[e−(NH3)y]−
सारांश में यह कहा जा सकता है कि समूह 1 के तत्व अत्यधिक क्रियाशील होते हैं।
Related Playlists
- BOOK - SCIENCE PUBLICATIONCHAPTER - S- ब्लॉक के तत्व EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न15videos
S- ब्लॉक के तत्व
- BOOK - SCIENCE PUBLICATIONCHAPTER - S- ब्लॉक के तत्व EXERCISE - महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर30videos
S- ब्लॉक के तत्व
- BOOK - SCIENCE PUBLICATIONCHAPTER - S- ब्लॉक के तत्व EXERCISE - Test Your Knowledge85videos
S- ब्लॉक के तत्व
- BOOK - SCIENCE PUBLICATIONCHAPTER - P- ब्लॅाक के तत्व EXERCISE - महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर35videos
P- ब्लॅाक के तत्व
- BOOK - SCIENCE PUBLICATIONCHAPTER - अपचयोपचय अभिक्रियाएं EXERCISE - महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर43videos
अपचयोपचय अभिक्रियाएं
Similar Questions
सोडियम, परॉक्साइड बनाता है जबकि लीथियम, मोनॉक्साइड बनाता है। व्याख्या कीजिए।
46:40View Solutionक्षार धातुओं के सन्दर्भ में सत्य कथन है
35:16View Solutionक्षारीय धातुओं का बाह्यतम इलैक्ट्रॉनिक विन्यास होगा।
52:18View Solutionडाईबोरेन की संरचना के संदर्भ में, कौनसा कथन सही नहीं है।
55:04View Solutionनिम्न में से कौनसा समीकरण धातु का ऑक्सीकरण दर्शाता है
56:50View Solutionधातुओं के विशिष्ट गुण|रासायनिक गुण
57:07View Solutionरासायनिक गुण|धातु की अन्य धातुओं के लवणों के विलयन के साथ अभिक्रिया
50:51View Solutionभौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म
42:56View SolutionP ब्लॉक के तत्व (वर्ग 16)-भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म
35:56View Solutionभौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म
29:19View Solutionसामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अवस्थाएं|भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म
41:19View Solutionभौतिक गुण |रासायनिक अभिक्रिया
46:56View Solutionअम्ल एवं क्षार के रासायनिक गुण
41:04View Solutionधातु तथा अधतुओ के भौतिक गुण
46:26View Solutionधातुओ के भौतिक तथा रासायनिक गुण
45:30View Solutionधातु तथा अधातुओ के रासायनिक गुण
34:46View Solution