Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में रेखांकित तत्वों की ऑक्सीकरण संख्याएँ क्या है? तथा आप अपने परिणामों को कैसे तर्कसंगत ठहराते हैं?
(क) KI3
(ख) H2SO4
(ग) Fe3O4
(घ) CH3CH2OH
(ड) CH3COOH

Text Solution
Verified by Experts

(क) KI3 में आयोडीन की ऑक्सीकरण संख्या
KI3,1+3x=0orx=1/3
स्पष्टीकरण आयोडीन की ऑक्सीकरण संख्या भिन्नतात्मक आती है, जो कि सम्भव प्रतीत नहीं होती है। अब हम I3 की संरचना पर विचार करते हैं। इसमें आयोडीन के दो परमाणु सहसंयोजक आबन्ध (I - I) से जुड़े होते हैं। आयोडीन आयन (I) इस अणु से उपसहसंयोजक आबन्ध [III] से जुड़ा होता है। इस अणु को K+[III] के रूप में निरूपित किया जा सकता है। अब इस ऋणायन में दो I परमाणुओं की ऑक्सीकरण संख्या शून्य एवं । आयन की ऑक्सीकरण संख्या -1 है। अतः I3 आयन की कुल ऑक्सीकरण संख्या है:
1/3[I0I0I1]=1/3
(ख) H2S4O6 में S की ऑक्सीकरण संख्या
2+4x+6 (-2) = 0 या 4x = 12-2= 10 या x=5/2
स्पष्टीकरण-भिन्नात्मक मान के स्पष्टीकरण हेतु अम्ल के संरचनात्मक सूत्र में प्रत्येक सल्फर परमाणु की ऑक्सीकरण व्याख्या निर्धारित करते हैं। दो मध्यवर्ती सल्फर परमाणुओं की ऑक्सीकरण संख्या शुन्य होती है जबकि सीमान्त स्थिति में स्थित सल्फर परमाणुओं की ऑक्सीकरण संख्या +5 होती है।
ocr_image
S की औसत ऑक्सीकरण संख्या = +1/4[5+0+0+5] = 5/2
(ग) Fe3O4 में Fe की ऑक्सीकरण संख्याः परम्परागत विधि से Fe की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती हैं
Fe83O24
3x+4(-2) = 0 या x=8/3
स्पष्टीकरण- Fe3O4 , एक मिश्रित ऑक्साइड है और यह Fe+2O2 और Fe+32O23 का सममोलर मिश्रण होता है।
Fe की औसत ऑक्सीकरण संख्या = 1/3 (2+3+3)) =8/3
(घ) CH3CH2OHमें C की ऑक्सीकरण संख्याः परम्परागत विधि से एथेनॉल में कार्बन की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती है:
CH3CH2OH,C2H6O
2x+6(+1)+ (-2)= 0 या 2x +6-2 = 0 या 2x =-4 या x=-2
स्पष्टीकरण- अब हम C1 एवं C2 दोनों परमाणुओं की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात करेंगे। C2 यह कार्बन परमाणु तीन H परमाणुओं (कार्बन से कम वैद्युत ऋणात्मक) एवं एक CH2OH समूह (कार्बन से अधिक वैद्युत ऋणात्मक) से जुड़ा होता है।
ocr_image
अतः C2 की ऑक्सीकरण संख्या
3(+1)+x-1=0
या x=-2
C1 यह कार्बन परमाणु एक OH समूह (ऑक्सीकरण संख्या = -1), दो H परमाणु (ऑक्सीकरण संख्यसा = +1) एवं एक CH3 समूह
(ऑक्सीकरण संख्या = +1) से जुड़ा होता है।
C1 की ऑक्सीकरण संख्या
= (+1) +x+2(+1) + 1(-1)= 0 या x=-2
C की औसत ऑक्सीकरण संख्या = 1/2[-2+ (-2)] = -2
(ङ) CH3COOH में कीऑक्सीकरण संख्याः परम्परागत विधि से कार्बन की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती है :
CH3COOH या C2H4O2
2x+4(+1)+2(-2) = 0 या x=0
स्पष्टीकरण- अब हम C1 एवं C2 दोनों परमाणुओं की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात करेंगे।
C2 : यह कार्बन परमाणु तीन H परमाणुओं (कार्बन से कम वैद्युत ऋणात्मक) एवं एक COOH समूह (कार्बन से अधिक वैद्युत ऋणात्मक) से जुड़ा होता है।
ocr_image
C2 की ऑक्सीकरण संख्या = 3(+1)+x+ 1(-1)= 0 या x=-2
C1 : यह कार्बन परमाणु एक OH समूह (ऑक्सीकरण संख्या = - 1) से, द्वि आबन्ध द्वारा एक ऑक्सीजन परमाणु (ऑक्सीकरण संख्या = -2) से तथा एक CH3 समूह (ऑक्सीकरण संख्या = +1) से जुड़ा होता है।
C1 की ऑक्सीकरण संख्या
=1(+1)+x+1(-2)+1(-1)=0 या x = +2
कार्बन की औसत ऑक्सीकरण संख्या = 1/2 [+2 + (-2)] = 0

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions