Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित अभिक्रिया के अनुसार नाइट्रिक ऑक्साइड Br2 से अभिक्रिया कर नाइट्रोसिल ब्रोमाइड बनाती है-
2NO(g)+Br2(g)2NOBr(g)
जब स्थिर ताप पर एक बंद पात्र में 0.087 मोल NO एवं 0.0437 मोल Br2 मिश्रित किए जाते हैं, तब 0.0518 मोल NOBr प्राप्त होती हैI NO एवं Br2 की साम्य मात्रा ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

क्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण है:
2NO(g)+Br22NOBr(g)
समीकरण के अनुसार, 2 मोल NO(g) 1 मोल Br2(g) से क्रिया करके 2 मोल NOBr(g) बनाती है। साम्य मिश्रण के संघटन की गणना निम्न प्रकार हो सकती है:
साम्य पर बनाये गये NOBr(g) के मोल्स की संख्या = 0.0518 मोल (दिया है)
क्रिया में भाग लेने वाले NO(g) के मोल्स की संख्या = 0.0518 मोल
साम्य पर बचे हुए NO(g) के मोल्स की संख्या = 0.087 - 0.0518 = 0.0352 मोल
क्रिया में भाग लेने वाले Br2(g) के मोल्स की संख्या = 1/2 x 0.0518 = 0.0259 मोल
साम्य पर बचे हुए Br2(g) के मोल्स की संख्या = 0.0437 - 0.0259 = 0.0178 मोल
विभिन्न अभिकारक और उत्पादों की प्रारम्भिक मोलर सान्द्रता तथा साम्य मोलर सान्द्रता इस प्रकार प्रदर्शित की जा सकती है:
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions