Doubtnut Promotions Sticky

जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जंतुओं में अंत: स्रावी ग्रंथियाँ विशेष रसायन उत्पन्न करती हैं | ये रसायन या हॉर्मोन जंतुओं को सूचनाएँ संचरित करने के साधन के रूप में प्रयुक्त होते हैं | अधिवृक्क ग्रंथि से स्रावित एड्रीनलीन हॉर्मोन सीधा रुधिर में स्रावित होता है और शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँच जाता है | ऊतकों में विशिष्ट गुण होते हैं जो अपने लिए आवश्यक हॉर्मोनों को पहचान कर उनका उपयोग बाहरी या भीतरी स्तर पर करते हैं | विशिष्टीकृत कार्यों को करने वाले अंगों से समन्वय कर ये हॉर्मोन अपना विशिष्ट प्रभाव दिखा देते हैं

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions