Doubtnut Promotions Sticky

उचित उदाहरणों के साथ लिंग-निर्धारण की प्रक्रिया का वर्णन करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव में 22 जोड़ा Autosomes तथा एक जोड़ा लिंग-गुणसूत्र होते हैं। सभी अंडाणुओं का मादा द्वारा निर्माण एक ही तरह के गुणसूत्र को बनता है (22+X) । अतः मादा Homogametic होती है। नर युग्मक/शुक्राणु नर द्वारा उत्पन्न होते हैं जो दो प्रकार के होते हैं - 22+X 22+Y अत: मानव पुरुष heterogametic होते हैं।
संतति में लिंग-निर्धारण निषेचन के समय ही होता है। इसे बाद में बदला नहीं जा सकता है। नर यम्मक दो प्रकार के होते हैं-Gynosperm (22+X) एवं Androsperm (22+X) | अंडे (22+X) का निषेचन gynosperm (22+X) के साथ होने पर मादा संतान जबकि Androsperm (22+Y) के साथ निषेचन कर नर संतान उत्पन्न होती है।
स्त्री में गुणसूत्र का स्वरूप XX तथा पुरुष में XY होता है। इसलिए स्त्री के अंडाण द्वारा उत्पादित सभी अगुणित युग्मकों में .X. लिंग गुणसूत्र होते हैं जबकि पुरुष युग्मकों (शुक्राणुओं) में या तो .X. या .Y. लिंग गुणसूत्र होते हैं। इसलिए 50% शुक्राणु में .X. लिंग गुणसूत्र होते हैं तथा50% शुक्राणु में .Y. लिंग गुणसूत्र होते हैं । अतः पुरुष एवं स्त्री युग्मकों के संलयन के पश्चात् युग्मज में या तो XX या XY लिंग गुणसूत्र की संभावना होगी।
यह इस बात पर निर्भर करेगा कि .X. या .Y. लिंग गुणसूत्र वाले शुक्राणुओं में से कौन अंडाणु का निषेचन करता है। जिस युग्मनज में "XX. गुणसूत्र होंगे वह मादा शिशु जबकि XY गुणसूत्र वाला युग्मनज नर शिशु के रूप में विकसित होगा । इसे वैज्ञानिक रूप से यह कहना सत्य है कि एक शिशु के लिंग का निर्धारण उसके पिता द्वारा होता है न कि माता के द्वारा।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions