Doubtnut Promotions Sticky

शुक्राणुजनन तथा अण्डजनन के बारे में लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

शुक्राणुजनन : नर के वृषण में स्थित अपरिपक्व नर जनन कोशिकायें जिस विधि द्वारा परिपक्व शुक्राणुओं का निर्माण करती है , उसे शुक्र कहते हैं। शुक्र जनन नलिकाओं के भीतर भित्ति में उपस्थित शुक्राणु जन द्विगुणित होते हैं तथा समसूत्री विभाजन द्वारा अपनी संख्या बढ़ाकर प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाओं का निर्माण करते हैं। कुछ प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाओं में प्रथम अर्द्धसूत्रण विभाजन होता है जिससे द्वितीय शुक्राणु कोशिकायें बनती है। इनमे पुनः द्वितीय अर्द्धसूत्रण विभाजन होता है जिससे चार अगुणित शुक्राणु प्रशु का निर्माण होता है। ये रूपांतरित होकर शुक्राणु का निर्माण करते है। यह प्रक्रिया शुक्राणु जनन कहलाती है। इसके उपरांत विकसित शुक्राणु शीर्ष सटोली कोशिकाओं में अन्तः स्थापित हो जाता है।
अंडजनन : बालिकाओं में भ्रूणावस्था में ही प्राथमिक जननिक कोशिकाएँ बरम्बार समसूत्री विभाजन द्वारा लाखों डिम्बाणु जन कोशिकाएँ बना लेती हैं। अधिकांश का क्षय हो जाता है तथा कुछेक प्राथमिक अण्डक कोशाएँ बनाती हैं। इनमे प्रथम अर्धसूत्री विभाजन होता है जो अपूर्ण रहता है। इनमे से केवल लगभग 400 कोशिकाएँ स्त्री के पूरे जीवन काल में परिपक्व होकर अण्डाणु बनाती है। इसी प्रक्रिया को अण्डाणुजनन कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions