Doubtnut Promotions Sticky

वन प्रबंधन में लोगों की भागीदारी का एक उदाहरण दें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वन विभाग एवं स्थानीय जनता के सहयोग से वनों की सुरक्षा एवं वनोत्पादन की जनता की आंशिक हिस्सेदारी को समन्वित वन प्रबंधन कहते हैं। इसकी अवधारणा का विकास सन 1972 में दूरदर्शी वन अधिकारी ए.के. बनर्जी द्वारा किया गया और वन विभाग द्वारा वन नीति में परिवर्तन किया गया।
सन 1972 में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के आरा बाड़ी क्षेत्र में वन अधिकारी ए.के. बनर्जी द्वारा समन्वित वन प्रबंधन योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना की विशेषताएं इस प्रकार हैं-
(i) वन विभाग एवं स्थानीय जनता के सहयोग से 1272 हेक्टेयर क्षेत्र में साल वृक्षों का संरक्षण किया गया।
(ii) इसमें स्थानीय जनता को वनों की देखभाल हेतु रोजगार दिया गया।
(iii) इंधन के लिए लकड़ी एवं पशुओं के लिए चारे का उपयोग करने की अनुमति दी गई।
(iv) वनोत्पाद के 2.5% के उपयोग का अधिकार स्थानीय किसानों को दिया गया।
(v) वन प्रबंधन की इस नीति से तथा इस तकनीक से जनभागीदारी से सन 1983 तक साल के वन पुनर्जीवित हो गए और उनके उत्पाद का मूल्य 12.5 करोड़ तक बढ़ गया।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions