Doubtnut Promotions Sticky

मिश्रित मछली संवर्धन से क्या लाभ है?

Text Solution
Verified by Experts

इस पद्धति से मछली पालन में स्थानीय और बाहरी प्रजातियों की मछलियों को एक साथ पाला जाता है। एक ही तालाब में 5-6 प्रजाति की मछलियों को एक साथ पाला जा सकता है। इन मछलियों की भोजन सम्बन्धी आदतें अलग-अलग होती हैं इसलिए इनमें भोजन के लिए प्रतियोगिता नहीं होती है। इस प्रकार तालाब के सभी भागों में पाये जानेवाले भोजन का उपयोग होता है। कतला जल की सतह से भोजन प्राप्त करती है और रोहू तालाब के मध्यवर्ती क्षेत्र से भोजन प्राप्त करती है। मृगाल और कॉमन कॉर्प तालाब की तली से भोजन ग्रहण करती है। ग्रास कॉर्प घासों से भोजन प्राप्त करती है। इस प्रकार इन्हें एक साथ एक ही तालाब में पालकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions