Doubtnut Promotions Sticky

सिद्धान्त सहित किसी वेन-डे-ग्राफ जनित्र की बनावट एवं क्रिया-पद्धति की व्याख्या करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वान-डे-ग्राफ जनित्र का सिद्धांत, बनावट एवं क्रिया पद्धति निम्न है।
सिद्धांत -(i) R त्रिज्या के बड़े गोलीय कोश के अंदर r त्रिज्या के छोटे गोलीय कोश स्थित रहता है। यदि दोनों को चालक तार द्वारा जोड़ा जाता है तो छोटे कोश से q आवेश बड़े कोश की बाहरी सतह पर गति करता है जो कि इसके अपने आपस Q से स्वतंत्र होता है। जिससे बड़े कोश का विभव बढ़ जाता है और बाहरी सतह पर बड़ी संख्या में आवेश संचित रहता है।
(ii) तीक्ष्ण नुकीली सतहों का आवेश घनत्व उच्च होता है अत: इनका उपयोग विसर्जन क्रिया के निर्माण में किया जाता है।
बनावट - एक बड़े गोलीय कोश को स्टैंड पर रखा जाता है। एक विद्युत रोधी बैल्ट दो घिरनियों P1 तथा P2 पर गति करता है जिसे विद्युत मोटर द्वारा घुमाया जाता है एक स्प्रे कंघी C1 को उच्च वोल्टीय दिष्टकारी से जोड़ा जाता है जिसे भूस्मपर्कित किया जाता है। गोलीय कोश S से अन्य संग्राहक कंघी C2 जोड़ी जाती है जो कि बेल्ट की ओर उन्मुख होती है। जैसा कि निम्न चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
क्रिया - स्प्रे कंघी C1 को उच्च +Ve विभव से आवेशित किया जाता है, जो बैल्ट पर घनावेश का वौछार करता है। चूँकि बैल्ट ऊपर की तरफ गतिमान है जो कोश S पर आवेश लगातार बढ़ाता है। बैल्ट से प्रेरण के कारण कंघी के दन्त पर विपरित आवेश उत्पन्न हो जाता है। जिससे काश S का आवेश बहुत अधिक हो जाता है। इस कारण आस-पास की वायु का आयनीकरण के कारण आवेश का रिसाव होने लगता है। इस रिसाव को रोकने के लिए जनित्र का दाब के अधीन वायु (या मेथेन या नाइट्रोजन) से भरे किसी भूसम्पर्कित स्टील टैंक में रख दिया जाता है। तब नली (T) के ऊपरी भग से आवेशित कणों का बहुत उच्च विभव होता है ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions