Doubtnut Promotions Sticky

नीकिनलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
(a) एक जगह से दूसरी जगह जाने पर पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र बदलता है! क्या यह समय के साथ भी बदलता है! यदि हाँ तो कितने समय अंतराल पर इसमें पर्याप्त परिवर्तन होते है?
(a) पृथ्वी के क्रोड में लोहा है यह ज्ञात है! फिर भी भूगर्भशास्त्री इसको पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का स्त्रोत नहीं मानते! क्यों?
(c) पृथ्वी के क्रोड के बाहरी चालक भाग में प्रवाहित होने वाली आवेश धारायें भू-चुंबकीय क्षेत्र के लिए उत्तरदायी समझी जाती है! इन् धाराओं को बनाये रखने वाली बैटरी (ऊर्जा स्त्रोत ) क्या हो सकती है?
(d) अपने 4-5 अरब वर्षो के इतिहास में पृथ्वी अपने चुंबकीय क्षेत्र की दिशा कई बार उलट चुकी होगी! भूगर्भशास्त्री , इतने सुदूर अतीत के पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के बारे में कैसे जान पाते है!
(e) बहुत अधिक दूरियों पर (30,000km से अधिक ) पृथ्वी की चुंबकीय क्षेत्र अपनी द्विध्रुवीय आकृति से काफी भीं हो जाता है! कोण से कारक इस विकृति के लिए उत्तरदायी हो सकते है?
(f) अंतरतारकीय अंतरिक्ष में 1012T के कोटि का बहुत हे शीर्ण चुंबकीय क्षेत्र होता है! क्या इस शीर्ण चुंबकीय क्षेत्र के भी कुछ प्रभावी परिणाम हो सकते है? समझाइय !

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र समय के साथ बदलता है और दिखने वाले बदलाव के लिए समय अन्तराल, लगभग कुछ सौ साल होता है। उदाहरण के लिए पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों ने अतीत में कई बार आपस में ध्रुवणता बदली है। ऐसा अभी 70,000 साल से ज्यादा पहले हुआ था। परन्तु कुछ सालों की बहुत छोटी स्केल पर परिवर्तन, पूर्ण रूप से नगण्य नहीं होते। उदाहरण के लिए पृथ्वी का दक्षिणी चुम्बकीय ध्रुव, हाल ही में लैटीट्यूड में 1 (लगभग 110 किलोमीटर) प्रति दशक हिला है।
(b) पृथ्वी के क्रोड में पिघला हुआ लोहा है जो लौहचुम्बकीय नहीं है।
(c) पृथ्वी के अन्दर रेडियोसक्रियता, पृथ्वी के चुम्बकन के लिए उत्तरदायी धाराओं को बनाए रखने में ऊर्जा का स्रोत हो सकती है।
(d) चट्टानों के चुम्बकत्व के विश्लेषण से सुदूर अतीत में पृथ्वी के क्षेत्र का संकेत मिलता है।
(e) पृथ्वी का क्षेत्र, गतिमान आयनों के चुम्बकीय क्षेत्र से विकृत होता है।
(f) अन्तरातारकीय अन्तरिक्ष का दुर्बल चुम्बकीय क्षेत्र इसमें से अन्तरिक्ष किरणों के प्रचलन को प्रभावित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions