जब हम किसी सरल लोलक के गोलक को एक ओर ले जाकर छोड़ते हैं तो यह दोलन करने लगता है। इसमें होने वाले ऊर्जा परिवर्तनों की चर्चा करते हुए ऊर्जा संरक्षण के नियम को स्पष्ट कीजिए।गोलक कुछ समय पश्चात् विरामावस्था में क्यों आ जाता है? अंततः इसकी ऊर्जा का क्या होता है? क्या यह ऊर्जा संरक्षण नियम का उल्लंघन है।
Video Solution
Text Solution
मान लें कि एक सरल लोलक एक दृढ़ आधार S पर लटका हुआ है तथा SO उसकी साम्यावस्था की स्थिति है। जब इसे A स्थिति तक विस्थापित किया जाता है, जहाँ यह विरामावस्था में होता है। इस स्थिति A पर उसमें स्थितिज ऊर्जा mgh तथा गतिज ऊर्जा शुन्य होती है, अत: कुल ऊर्जा mgh होती है।
जब गोलक A से O की ओर गति करता है तो गुरुत्व बल के प्रभाव में इसका वेग बढ़ता जाता है, फलस्वरूप गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है तथा ऊँचाई घटने के कारण उतनी ही मात्रा में स्थितिज ऊर्जा घटती जाती है किन्तु गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा का योग mgh ही बना रहता है। जब गोलक साम्यावस्था की स्थिति 0 पर पहुँचता है इसका वेग vmax अधिकतम हो जाने से गतिज ऊर्जा 12mv2max अधिकतम हो जाती है। और माध्य स्थितिज के सापेक्ष ऊँचाई शून्य हो जाने से स्थितिज ऊर्जा शून्य हो जाती है किन्तु कुल ऊर्जा अभी भी mgh के बराबर नियत बनी रहती है क्योंकि 12mv2max का मान mgh के बराबर होता है। जब गोलक स्थिति O से सीमांत स्थिति B की ओर गुरुत्व बल के विरुद्ध गति करता है तो उसका वेग घटता जाता है। फलत: गतिज ऊर्जा घटती जाती है और स्थितिज ऊर्जा उतनी ही मात्रा में बढ़ती जाती है, जिससे पुनः कुल ऊर्जा नियत बनी रहती है।
जब गोलक सीमांत स्थिति B पर पहुँचता है तो पुनः माध्य स्थिति के सापेक्ष h ऊँचाई उठ जाता है तथा उसका वेग शून्य हो जाता है और स्थिति A की भांति स्थितिज ऊर्जा mgh व गतिज ऊर्जा O होती है तथा B से वापस लौटने पर उसी प्रकार ऊर्जा परिवर्तन होता है जैसे AOB पथ पर होता है किन्तु प्रत्येक स्थिति में कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है।
गोलक कुछ समय बाद विराम स्थिति में इसलिए आ जाता है कि वायु प्रतिरोध के कारण धीरे-धीरे उसकी ऊर्जा समीपवर्ती वातावरण को स्थानांतरित हो जाती है किन्तु कुल ऊर्जा अन्य रूप में रुपांतरित होकर भी संरक्षित रहती है, संरक्षण नियम का उल्लंघन नहीं होता है।
|
Similar Questions
ऊर्जा संरक्षण का नियम
View Solutionयान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाले उपकरण को क्या कहा जाता है?
View Solutionजब जैव-रासायनिक अभिक्रिया को एंजाइम की अनुपस्थिति में मानव शरीर के बाहर प्रयोगशाला में किया जाता है, तो प्राप्त अभिक्रिया का वेग 10^(-6) गुना प्राप्त होता है, एंजाइम की उपस्थिति में अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा है:
View Solutionऊर्जा क्या है #!#ऊर्जा के विभिन्न रूप
View SolutionRevision|स्थितिज ऊर्जा वक्र तथा साम्यावस्था|ऊर्जा संरक्षण का नियम|यांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण|OMR|Summary
View Solutionसाम्यावस्था|प्रश्न|यांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण नियम|OMR|Summary
View Solutionयांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण नियम |शक्ति |OMR|Summary
View Solutionऊर्जा संरक्षण का नियम
View Solution