Doubtnut Promotions Sticky

एक विमा में गतिशील एक कण की स्थिति x समय t के साथ निम्न प्रकार परिवर्तित होती,
x=54t+t2
जहाँ x मीटर और t सेकण्ड में है। कण का त्वरण क्या है? (ii) वेग किस समय शून्य होता है? (iii) कण की गति का t=0 से t=3 सेकण्ड समय अन्तराल में वर्णन करो।

Text Solution
Verified by Experts

त्वरण a=ddx(dxdt)
यहाँ dxdt=+2t और ddt(dxdt) =2 है ,
अतः कण का त्वरण
a=2 मी./से2 है.
(ii) कण का वेग, v=dxdt=4+2t
जब वेग शून्य हो तब समय t को निम्न समीकरण का पालन करना चाहिए, 0=4+2t या t=2 सेकण्ड
समय t=2 सेकण्ड पर, कण का वेग शून्य होगा।
(iii) कण की स्थिति, वेग और त्वरण विभिन्न समयों पर नीचे सारणी में दिये गये हैं
ocr_image
उपरोक्त तथ्यों को चित्र में दिखाया गया है। t=0 पर कण का वेग v=-4 मी./से. (बांयी ओर) है जबकि त्वरण a=2 मी./से2.दायी ओर है। इसलिये कण की गति मंदित होती है और वेग में कमी, जैसा कि 11 सेकण्ड के लिये दर्शाया गया है। समय t = 2 सेकण्ड पर कण x = 1 मी. पर पहुंच कर क्षणिक स्थिर अवस्था में (v=0) आ जाता है, लेकिन त्वरण के कारण इसके वेग में (दांयी ओर) वृद्धि होने लगती हैं। t = 3 सेकण्ड पर कण x = 2 मीटर की स्थिति पर पहुंच जाता है और यहाँ इसका वेग v= 2 मी./से. हो जाता है।
ocr_image
सारांश में, कण x = 5 मी. की स्थिति से, वेग v = -4 मी./से. से t = 0 सेकण्ड पर बांयी ओर गति प्रारम्भ करता है। त्वरण a = 2 मी./से2. दांयी ओर होने के कारण कण की गति मंदित होती है और वेग कम होने लगता है। t= 2 सेकण्ड पर कण x = 1 मी. की स्थिति में पहुंच जाता है जहाँ इसका तात्क्षणिक वेग v=0 हो जाता है। इस क्षण के बाद कण दांयी ओर गति करने लगता है और t = 3 सेकण्ड पर x = 2 मी. की स्थिति में पहुंच जाता है जहां इसका वेग v = 2मी./से. दांयी ओर है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions