Doubtnut Promotions Sticky

निम्न की परिभाषा देकर अन्तर स्पष्ट कीजिये
(i) दूरी और विस्थापन (ii) औसत चाल और औसत वेग
(iii) तात्क्षणिक वेग और तात्क्षणिक त्वरण।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) दूरी-एक पिण्ड द्वारा चले गये पथ की वास्तविक लम्बाई को दूरी कहते हैं। विस्थापन-पिण्ड की प्रारम्भिक स्थिति से अन्तिम स्थिति को मिलाने वाली रेखा की लम्बाई विस्थापन का मान कहलाती है। पिण्ड की प्रारंभिक स्थिति से अन्तिम स्थिति को मिलाने वाला सदिश, विस्थापन सदिश कहलाता है।
ocr_image
(ii) (ii) औसत चाल और औसत वेग
औसत चाल (Average Speed)-किसी समय अन्तराल Δt में एक पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी Δs और समयान्तराल Δt का अनुपात पिण्ड की औसत चाल कहलाती है।
औसत चाल Vav=ΔsΔt
अर्थात् किसी पिण्ड की औसत चाल प्रति एकांक समय में चली गई औसत दूरी के बराबर होती है।
औसत वेग (AverageVelocity)-किसी समय अन्तराल Δt में एक सरल रेखा में गति ,
पिण्ड का विस्थापन Δx और समय अन्तराल का अनुपात औसत वेग कहलाता है।
औसत वेग,(av)=ΔxΔt
Vav=ΔxΔt=ΔxΔt=x2x1t2t1
औसत चाल और औसत वेग में अन्तर
(1) औसत चाल एक अदिश राशि है जबकि औसत वेग एक सदिश राशि होती है। (2) औसत चाल का मात्रक मी./से. होता है और वेग का मात्रक भी मी./से. होता है।
(iii) तात्क्षणिक वेग और तात्क्षणिक त्वरण तात्क्षणिक वेग (Instantaneous Velocity)-किसी दिये हुए क्षण पर वस्तु के वेग को उसका तात्क्षणिक वेग कहते हैं। यह ΔxΔt के सीमान्त मान के बराबर होता है। जब At का मान कम होते-होते शून्य हो जाए। इस प्रकार तात्क्षणिक वेग
v=limΔt0ΔxΔt=dxdt
सदिश रूप में v=dxdt
तात्क्षणिक त्वरण-किसी दिये हुए क्षण पर वस्तु के त्वरण को उसका तात्क्षणिक त्वरण कहते हैं। यह Δvdt के सीमान्त मान के बराबर होता है। जब Δt का मान कम होते-होते शून्य हो जाए।
इस प्रकार तात्क्षणिक त्वरण- a=limΔ0ΔvΔt=dvdt
सदिश रूप में =dvdt

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions