इस सामान्य प्रेक्षण की स्पष्ट व्याख्या कीजिए-यदि आप तीव्र गति से गतिमान किसी रेलगाड़ी की खिड़की से बाहर देखे तो समीप के पेड़, मकान आदि रेलगाड़ी की गति की विपरीत दिशा में तेजी से गति करते प्रतीत होते हैं, परन्तु दूरस्थ पिण्ड (पहाड़िया, चन्द्रमा, तारे आदि) स्थिर प्रतीत होते हैं | (वास्तव में, क्योंकि आपको ज्ञात है कि आप चल रहे हैं, इसलिए, ये दूरस्थ वस्तुएं आपको अपने साथ चलती हुई प्रतीत होती हैं)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी वस्तु को आँख से मिलाने वाली रेखा को दृष्टिरेखा (Line of sight) कहते हैं | जब रेलगाड़ी तीव्र गति से चलती है तब दृष्टि रेखा अपनी दिशा को भी तीव्रता से बदलती है अर्थात समीप की वस्तुएँ अपेक्षाकृत बड़ा कोण बनाती है | इस कारण समीप स्थित पेड़, मकान आदि विपरीत दिशा में तेजी से गति करते प्रतीत होते हैं | जबकि दूरस्थ वस्तुओ की दृष्टि रेखा बहुत धीरे अपनी दिशा बदलती है जिससे उनकी स्थिति में आपेक्षिक परिवर्तन नगण्य होते हैं | अत: वे स्थिर प्रतीत होते हैं अर्थात रेलगाड़ी की दिशा में चलते प्रतीत होते हैं |

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions