Doubtnut Promotions Sticky

0.3cm व्यासार्ध का एक वृत्ताकार लूप, 20cm व्यासार्ध के कहीं बड़े वृत्ताकार लूप के समान्तर है। छोटे लूप का केन्द्र, बड़े लूप के अक्ष पर है। उनके केन्द्रों के बीच दूरी 15cm है। (a) दोनों लूपों का पारस्परिक प्रेरकत्व निकालें। (b) यदि 2.0A की धारा छोटे लूप में बहे, तो बड़े लूप से सम्बद्ध फ्लक्स कितना होगा?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) यहाँ R (बड़े लूप अर्थात लूप 1 का व्यासार्ध)
=20cm=0.2m
दोनों लूपों के केन्द्रों के बीच दूरी x=15cm=0.15m
छोटे लूप में बहती धारा I2=2.0A
यदि बड़े लूप में बहती धारा I1 हो, तो P पर इस लूप के कारण चुम्बकीय क्षेत्र
B=μ0NI1R22(R2+x2)3/2
मान लें कि लूप 1 में बहती धारा I1 के कारण लूप 2 से सम्बद्ध फ्लक्स ϕ21 है।
स्पष्टतया, ϕ21=B× लूप 2 का क्षेत्रफल अर्थात
ϕ21=μ0NI1R22(R2+x2)3/2×πr2 ...(i)
यदि लूप 2 का I1 धारा वाले लूप 1 से पारस्परिक प्रेरकत्व M21 हो, तो
ϕ21=M21I1 ...(ii)
समीकरण (i) और (ii) से
M21I1=μ0πNI1R2r22(R2+x2)3/2
या M21=μ0πNR2r22(R2+x2)3/2
या M21=(4π×107)π(0.2)2(0.003)22[(0.2)2+(0.15)2]3/2H
(क्योंकि N = 1)
या M21=4.55×1011H
(b) यदि लूप 1 का लूप 2 से पारस्परिक प्रेरकत्व M12 हो, तो पारस्परिकता प्रमेय से
M12=M21
लूप 2 में धारा से लूप 1 से सम्बद्ध फ्लक्स
ϕ12=M12I2=(4.55×1011H)(2A)=9.10×1011Wb

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists

Similar Questions