Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता क्या है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता (Bio diversity)-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर II का प्रश्न 1 देखें।
जैव विविधता संरक्षण हेतु प्रयास
सरंक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर के प्रयास–भारत सरकार ने वन्यजीव के स्वस्थाने व बाह्यस्थाने संरक्षण हेतु अनेकानेक प्रयास किए हैं। इनमें प्रमुख है
बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना—(वर्णन के लिए लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर II का उत्तर 3 देखें।) ।
राष्ट्रीय पार्क व अभयारण्यों की स्थापना (वर्णन के लिए लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I का उत्तर 18 व 16 देखें। जन्तु पार्को, वानस्पतिक उद्यानों, सीड बैंक, फील्ड बैंक आदि की स्थापना।)
वन्य जीव संरक्षा नियम लागू करना व इसका कड़ाई से पालन लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II संख्या 2 का उत्तर देखें।
हॉट स्पॉट हेतु लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर I संख्या 16 का उत्तर देखें। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास (Efforts at International Level)
(1) प्रकृति एवं प्राकृतिक सम्पदाओं के संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संघ (International Union for Conservation of Nature and Natural Resources : IUCN) की स्थापना 1948 में स्विट्जरलैण्ड में की गई। यह संघ दुर्लभ एवं विलुप्त जीवों के सम्बन्ध में जानकारी देता है।
(2) विश्व वन्य जीव कोष (World Wildlife Fund : WWF)- इसका गठन IUCN की सहायता से 1962 में किया गया। इसकी स्थापना स्विट्जरलैण्ड में हुई। इसने Giant Panda को अपना चिह्न (logo) बनाया। भारत समेत 23 देश इसके सदस्य हैं। इसने भारत के टाइगर प्रोजेक्ट को व्यापक समर्थन दिया है। इसने IUCN तथा यूनाइटेड नेशन्स वातावरणीय कार्यक्रम (United Nations Environment Programme : UNEP) के साथ मिलकर विश्व संरक्षण परियोजना (World Conservation Strategy. : WCS) प्रारम्भ की है। विश्व वन्य जीव कोष (WWF) का नामकरण प्रकृति हेतु विश्वकोष (World Fund for Nature : WFN) किया गया है। यह अब 130 देशों में लगभग 4000 कार्यक्रमों का संचालन करती है।
(3) मानव एवं जैवमण्डल (Man and Biosphere : MAB)- यह कार्यक्रम UNESCO द्वारा 1971 में प्रारम्भ किया गया। इसका उद्देश्य प्राकृतिक सम्पदाओं एवं जीवमण्डल के तर्कसंगत उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्राकृतिक एवं सामाजिक आधार तैयार करना है।
(4) बायोस्फीयर रिजर्व प्रोग्राम (BiosphereReserve Programme)-यह संरक्षित क्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण हेतु एक अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे UNESCO ने 1971 में प्रारम्भ किया था।
(5) रेड डाटा बुक (Red Data Book)—यह IUCN संस्था द्वारा संकलित निर्देशिकाएँ एवं योजनाएँ हैं। इसमें विलुप्ति के कगार (danger of extinction) पर अथवा दुर्लभ प्रजातियों (rare species) को नवीनतम आधिकारिक सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions