Doubtnut Promotions Sticky

तप्त स्थल पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

तप्त स्थल (Hot Spot)-विश्व के कुछ उच्च प्रजाति समृद्धता क्षेत्र को संरक्षणविदों ने तप्त स्थल (हॉट स्पॉट) का नाम दिया है। इन हॉट स्पॉटम प्रजातियों की संख्या तो अधिक है ही साथ ही वहाँ की प्रजातियों में उच्च स्थानिकता या एण्डेमिज्म (endemism) पायी जाती है।
"ऐसी प्रजातियाँ जो किसी भौगोलिक क्षेत्र विशेष तक सीमित हैं तथा विश्व में और कहीं नहीं पायी जाती एण्डेमिक प्रजातियाँ कहलाती हैं।"
अत: तप्त स्थल (हॉट स्पॉट) विश्व में जैव विविधता संरक्षण हेतु चुने गए ऐसे क्षेत्र है जो (i) उच्च प्रजाति समृद्धता प्रदर्शित करते हैं।
(ii) मानवीय गतिविधियों के कारण जिनमें तेजी से पर्यावासों की क्षति हुई है, अर्थात् संकट का स्तर अधिक है।
(iii) यहाँ की प्रजातियों की एक बड़ी संख्या स्थानिकता (endemism) प्रदर्शित करती है। विश्व के सभी हॉट स्पॉट मिलकर कुल वैश्विक स्थलीय क्षेत्र के 2 प्रतिशत से भी कम भाग में ही सीमित हैं लेकिन इनमें विश्व की ज्ञात उच्च पादप प्रजातियों में से 44% के साथ-साथ 35% स्थलीय पृष्ठधारी (terrestrial vertebrate) प्रजातियाँ पायी जाती हैं। प्रारम्भ में कुल 25 हॉट स्पॉट की पहचान की गयी थी लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 35 कर दी गई है। भारत में ऐसे 4 हॉट स्पॉट हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions