Doubtnut Promotions Sticky

सूक्ष्मजीवों का प्रयोग ऊर्जा के स्रोतों के रूप में भी किया जा सकता है। यदि हाँ, तो किस प्रकार से? इस पर विचार कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सूक्ष्मजीवों का प्रयोग ऊर्जा के स्रोतों जैसे बायोगैस (biogas) के रूप में किया जा सकता है। कुछ बैक्टीरिया सेलुलोसयुक्त पदार्थों पर अवायवीय रूप से वृद्धि करते हैं। ये CO2 तथा H2S के साथ-साथ बड़ी मात्रा में मेथेन (CH4) भी उत्पन्न करते हैं। सामूहिक रूप से इन जीवाणुओं को मेथेनोजन (methanogens) कहते हैं। इनमें सामान्य जीवाणु मेथेनोबैक्टीरियम (Methanobacterium) है। गोबर में पादपों के सेलुलोसयुक्त व्युत्पन्न प्रचुर मात्रा में होते हैं। अत: इनका प्रयोग बायोगैस उत्पादन में किया जाता है जिसे सामान्यत: .गोबर गैस. भी कहते हैं। यीस्ट द्वारा उत्पादित औद्योगिक ऐल्कोहॉल (एथेनाल) का प्रयोग भी ईंधन के रूप में पेट्रोल व डीजल के साथ किया जाता है।
एकल कोशिका प्रोटीन SCP का उत्पादन भी रासायनिक ऊर्जा का प्रकार है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions