क्रिस क्रॉस वंशागति से आप क्या समझते हैं? दुर्बल x-सहलग्न लक्षणों के दो उदाहरण बताइए तथा किसी एक की वंशागति को रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
लिंग-सहलग्न गुण तथा इनकी वंशागति
लैंगिक गुणसूत्रों पर कुछ दैहिक लक्षणों के जीन भी विद्यमान होते हैं। ऐसे लक्षणों को लिंग-सहलग्न लक्षण कहते हैं तथा इनकी वंशागति लिंग-सहलग्न वंशागति (sex-linked inheritance) कहलाती है। मनुष्य में 120 लिंग-सहलग्न लक्षणों की खोज हो चुकी हैं।
मनुष्य में लिंग निर्धारित करने वाले X तथा y गुणसूत्रों का कुछ भाग समजात (homologous) होता है, जो अर्द्धसूत्री विभाजन के समय सूत्रयुग्मन (synapsis) में सहायक होता है। लिंग-सहलग्न लक्षणों को तीन समूहों में बाँट लेते हैं-
(क)x-सहलग्न (X-linked) लक्षण-वे लक्षण जिनके जीन X-गुणसूत्र के असमजात विखण्डों पर रहते हैं अर्थात् इनका समजात जीन Y-गुणसूत्र पर नहीं होता। इस प्रकार के जीन पिता से पुत्री को तथा माता से पुत्र एवं पुत्री को प्राप्त हो सकते हैं। इस प्रकार की वंशागति क्रिस-क्रॉस वंशागति (criss-cross inheritance) कहलाती है। X-सहलग्न लक्षण प्रायः अप्रभावी होते हैं, जैसे-वर्णान्धता (colourblindness), हीमोफीलिया (haemophilia) आदि।
(ख)Y-सहलग्न (Y-linked) लक्षण-इसके जीन Y-गुणसूत्र के असमजात विखण्ड पर होते हैं अर्थात् इसके समजात जीन X-गुणसूत्र पर नहीं होते। Y-गुणसूत्र पर स्थित होने के कारण ये लक्षण पिता से पुत्रों को प्राप्त होते हैं जैसे कर्ण पल्लव (ear pinnae) पर मोटे तथा लम्बे बालों की उपस्थिति अर्थात् हाइपरट्राइकोसिस (hypertrichosis)
(ग) XY-सहलग्न (XY-linked) लक्षण–वे लक्षण जिनके जीन X तथा Y दोनों गुणसूत्रों के समजात विखण्डों पर एलील्स (alleles) के रूप में होते हैं। इनकी वंशागति सामान्य कायिक लक्षणों की तरह होती है।
वर्णान्धता की वंशागति (Inheritance of Colourblindness)
उदाहरण 1-एक वर्णान्ध पुरुष तथा एक सामान्य स्त्री की सन्तानों में-सभी पुत्रियाँ वाहक और सभी पुत्र सामान्य होंगे।
उदाहरण 2-वाहक स्त्री तथा एक सामान्य पुरुष की सन्तानों में आधी पत्रियाँ सामान्य तथा आधी वाहक होंगी, जबकि 50% पुत्र सामान्य तथा 50% पुत्र वर्णान्ध होंगे।
उदाहरण 3-वाहक स्त्री तथा वर्णान्ध पुरुष की सन्तानों में 50% पुत्र वर्णान्ध, 50% पुत्र सामान्य, 50% पुत्रियाँ वर्णान्ध तथा 50% पुत्रियाँ वाहक होंगी।
नोट-हीमोफीलिया की वंशागति (Inheritance of Haemophilia)यह भी एक X-सहलग्न अप्रभावी लक्षण है। इसकी वंशागति वर्णान्धता की वंशागति के समान ही होती है। वर्णान्धता सहलग्न लक्षणों की भाँति हीमोफीलिया की वंशागति के फ्लोचार्ट बनाए जा सकते हैं।
Related Playlists
Similar Questions
आनुवंशिक रोग क्या हैं? डाउन सिण्ड्रोम (मंगोलता) व्यक्ति में गुणसूत्र की संख्या कितनी होती है? इसके क्या लक्षण होते हैं?
02:55View Solutionडी०एन०ए० की संरचना के वाटसन एवं क्रिक मॉडल को उपयुक्त चित्र बनाकर समझाइए तथा इसके कार्य का वर्णन कीजिए।
View Solutionरैखिक समीकरण के असंगत युग्म से आप क्या समझते हो ?
View Solutionक्या आप मीटर ब्रिज की मदद से बहुत उच्च प्रतिरोधों को सटीक रूप से जान सकते हैं?
55:31View Solutionउद्दीपन से आप क्या समझते हैं?
50:12View Solutionएक बिंदु की एक रेखा से दूरी|दो समान्तर रेखाओं के बीच की दूरी
05:57View Solutionग्राफ की सहायता से गति के समीकरणों को व्युत्पन्न करना
45:34View Solutionअधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं? यह कैसे प्राप्त किया जाता हैं?
44:58View Solutionव्युत्क्रम क्रॉस |मिरेबिलिस जालप्या |वंशागति |OMR
36:05View Solutionवंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त in One Shot
50:00View SolutionQuiz की सहायता से अध्याय को समझे
44:21View Solutionयोज्य तत्समक |गुणात्मक तत्समक |वितरण |प्रश्न अभ्यास |OMR|पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप |रेखाखंड की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |त्रिभुज की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |आयत तथा वर्ग की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |प्रश्न अभ्यास
40:31View Solutionअस्पष्ट फलनों के अवकलन के उदाहरण #!#प्रतिस्थापन की सहायता से अवकलन #!#प्रतिस्थापन विधि के उदाहरण
View Solutionवंशागतिकी |एक जीन की वंशागति |OMR|Summary
View Solutionमनुष्य मात्र बन्धु है से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solutionशैलेंद्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिए हैं-इस कथन से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solution