Doubtnut Promotions Sticky

बहुप्रभाविता (प्लीओट्रॉपी) एवं बहुजीनी वंशागति की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

बहुप्रभाविता (Pleiotrophy)-जब एक जीन एक से अधिक लक्षणों (फीनोटाइप) को प्रभावित करता है तो इसे बहुप्रभाविता कहते हैं। बहुप्रभाविता जीन द्वारा नियन्त्रित उपापचयी पथ पर प्रभाव डालकर अभिव्यक्त होती है। उपापचय पथ प्रभावित होने के कारण ही अनेक फीनोटाइप उत्पन्न होते है। जैसे डोसोफिला में नेत्र के सफेद रंग के लिए उत्तरदायी जीन शरीर के अनेक भागों में रंजकहीनता उत्पन्न कर देता है। सिकेल सेल एनीमिया में जीन का एक प्रभाव असामान्य हीमोग्लोबिन का निर्माण तथा दूसरा लाल रक्त कणिकाओं को हँसियाकार बना देता है।
बहुजीनी वंशागति (Polygenic inheritance)—प्रकृति में अनेक लक्षणों के मात्र दो वैकल्पिक रूप ही नहीं मिलते, बल्कि यह क्रमिक स्तर प्रदर्शित करते हैं। जैसे मनुष्य में त्वचा का रंग गोरा या काला ही नहीं होता, बल्कि इनके मध्य अनेक शेड्स पाए जाते है। मनुष्य की लम्बाई के भी केवल दो रूप नहीं होते। यह मुख्यत: अनेक जीनों के योगात्मक प्रभाव के कारण उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार के लक्षण बहुजीनी या मात्रात्मक लक्षण कहलाते हैं। दो से अधिक जीनों द्वारा नियन्त्रित होने के कारण यह बहुजीनी वंशागति कहलाती है। मनुष्य में त्वचा का रंग तीन अलग-अलग जीनों A, B व C द्वारा निर्धारित होता है। प्रत्येक जीन अपूर्ण प्रभाविता के कारण त्वचा के रंग की एक इकाई का यागदान देता है। इस प्रकार काले नीग्रो रंग को AA BB CC द्वारा व अत्यधिक गोरे रंग को aabbee द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसके बीच में त्वचा के अनेक शेड पाए जाते हैं। तीनों जीनों के लिए विषम युग्मक Aa Bb Cc बीच का रंग प्रदर्शित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions