Doubtnut Promotions Sticky

प्रयोगशाला में बेन्जोइक अम्ल बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण सहित वर्णन कीजिए | इसकी एक बेन्जीन नाभिक की अभिक्रिया और एक - COOH समूह की अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रयोगशाला में बेन्जोइक अम्ल का निर्माण बेन्जिल क्लोराइड का क्षारीय KMnO4 द्वारा जल-अपघटन से किया जाता है। इसमें पहले बेन्जिल ऐल्कोहॉल बनता है जो ऑक्सीकृत होकर बेन्जोइक अम्ल देता है।
2KMnO4+2KOH2K2MnO4+H2O+[O]
C6H5CH2OHि +2[O]C6H5COOH +H2O
इसको क्रिस्टलीकृत कर ठोस रूप में प्राप्त कर लेते हैं।
फ्रीडेल-क्राफ्ट्स अभिक्रिया द्वारा बेन्जोइक अम्ल का निर्माण -
बेन्जीन की क्रिया निर्जल AlCl3 की उपस्थिति में CO2 तथा HCl के मिश्रण से कराने पर बेन्जोइक अम्ल बनता है।
C6H6+CO2+HClि AlCl3−−−−−−C6H5COOH +HCl
रासायनिक गुण
(i) बेन्जीन नाभिक के कारण अभिक्रिया - बेन्जोइक अम्ल में बेन्जीन नाभिक के साथ -COOH समूह जुड़ा होता है जो इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में बेन्जीन नाभिक पर मेटा दैशिक प्रभाव व्यक्त है जैसे - नाइट्रीकरण अभिक्रिया में।
ocr_image
(ii) -COOH समूह की अभिक्रिया - इसमें C6H5COOH अम्ल का अपचयन HI द्वारा लाल .P. की उपस्थिति में 423K पर करने पर -COOH समूह CH3 समूह में अपचयित हो जाता है।
C6H5COOH +6HI .P. −−−423KC6H5CH3+2H2O+3I2

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions