Doubtnut Promotions Sticky

एक्टिनाइडों का आवर्त सारणी में स्थान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आन्तरिक संक्रमण तत्व या f-ब्लॉक के तत्व-आवर्त सारणी में दूसरे प्रकार के संक्रमण तत्व भी होते हैं, जो सामान्य संक्रमण तत्वों से भिन हैं तथा जिनके बाह्यतम तीन कोश आंशिक रूप से भरे होते हैं। इन्हें आन्तरिक संक्रमण तत्व या ब्लॉक के तत्व कहते हैं। सामान्य संक्रमण तत्वों में इलेक्ट्रॉनों को (n-1) d-उपकोशों में भरा जाता है, जबकि आन्तरिक संक्रमण तत्वों में इलेक्ट्रॉन को (n-2)d-उपकोशों में भरते हैं। f-उपकोश में सात उपकोश होते हैं, जिनमें कुल चौदह इलेक्ट्रॉन भरे जा सकते हैं। आन्तरिक संक्रमण या f-ब्लॉक तत्वों को दो श्रेणियाँ होती हैं और प्रत्येक में चौदह तत्व होते हैं। इनको आवर्त सारणी में नीचे से स्थान दिया गया है।
(i) प्रथम आन्तरिक संक्रमण श्रेणी जिसे लैन्थेनाइड या 4f-श्रेणी कहते हैं। इसमें सीरियम, Ce (Z = 58) से ल्यूटीसियम Lu (Z = 71) तक के 14 तत्व होते हैं। आजकल लैन्धेनम, La (Z = 57) को भी लैन्थेनाइड तत्व माना जाता है। इस शृंखला के सदस्यों को लैन्थेनाइड के अतिरिक्त लैन्थेनॉन या दुर्लभ मृदा (Rare Earth) तत्वों के नाम से भी जाना जाता है। इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Xe](n2)f(014),(n1)d01ns2
(ii) द्वितीय आन्तरिक संक्रमण श्रेणी को ऐक्टिनाइड या ऐक्टिनॉन या 5f-श्रेणी कहते हैं। इस श्रेणी में थोरियम Th (Z = 90) से लॉरेन्सियम, Lr (Z = 103) तक के 14 तत्व होते हैं। आजकल ऐक्टिनम, Ac(Z = 02) को भी ऐक्टिनाइड तत्व माना जाता है। इन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण ऐक्टिनियम, Ac (Z = 89) से बहुत समानता रखते हैं। इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Rn](n2)f(014),(n1)d01ns2 है।
f - ब्लॉक के तत्वों की विशेषता
f- ब्लिॉक के तत्वों (लैन्थेनाइडों तथा ऐक्टिनाइडों) की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-इन तत्वों की बाह्यतम कोश में 2, उससे पहले कोश में 9 तथा बाह्यतम से तीसरे कोश में 19 से 32 इलेक्ट्रॉन होते हैं, अत: इनकी बाह्यतम कोशों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (n2)f114,(n1)d01,ns2 होता है अर्थात् इन तत्वों में परमाणु क्रमांक वृद्धि के साथ-साथ /-उपकोश में क्रमश: 1 से 14 इलेक्ट्रॉन भरे जाते हैं।
(ii) संयोजकता-ये तत्व परिवर्ती संयोजकता दर्शाते हैं। इनकी सामान्य संयोजकता +3 होती है।
(iii) धात्विक गुण-इस ब्लॉक के सभी तत्व धातुएँ हैं।
(iv) संकर आयन बनाने की प्रवृत्ति तथा अनुचुम्बकीय गुण-उच्च आवेश, छोटे आकार तथा अयुग्मित d-इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति के कारण ये तत्व संकर आयन बनाते हैं तथा अनुचुम्बकीय गुण व्यक्त करते हैं।
(v) वैद्युत संयोजी यौगिकों का निर्माण-इस ब्लॉक के सभी तत्व वैद्युत संयोजी यौगिकों का निर्माण करते हैं।
(vi) रासायनिक गुण-इस ब्लॉक के तत्वों में (n-2)f- उपकोश में इलेक्ट्रॉन भरे जाने के कारण लैन्येनाइड व ऐक्टिनाइड तत्वों के गुणों में समानताएँ होती है, जिसके कारण इन्हें एक साथ आवर्त सारणी के निचले भाग में रखा गया है।
(vii) लैन्येनाइड संकुधन तथा ऐक्टिनाइड संकुचन-इस घटना में त्रिसंयोजी लैन्थेनाइड तथा ऐक्टिनाइड आयनों का आकार, परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ घटता जाता है। ऐसा आयनों के प्रभावी नाभिकीय आवेश के लगातार बढ़ने के कारण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions