Doubtnut Promotions Sticky

वस्तु विनिमय प्रणाली की क्या कठिनाइयाँ हैं? मुद्रा इन कठिनाइयों को किस प्रकार दूर करती है?

Text Solution
Verified by Experts

वस्तु-विनियम प्रणाली के अन्तर्गत निम्न प्रकार की कठिनाइयों का अनुभव किया गया -(i) आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव-वस्तु विनिमय तभी सम्भव हो सकता है जबकि दो विनिमय करने वाले व्यक्तियों के न्य पास ऐसी वस्तुएँ हों जिनकी उन दोनों को आवश्यकता हो। जैसे यदि किसान पति को कपड़े की आवश्यकता हो तो जुलाहे को भी अनाज की आवश्यकता होनी ती चाहिए। मुद्रा सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है तथा सर्वमान्य है। मुद्रा के प्रयोग से दोहरे संयोग होने की कोई आवश्यकता नहीं रह गई।
(ii) विभाजन की कठिनाई-वस्तु विनिमय की दूसरी कठिनाई यह है कि इसके अन्तर्गत उन वस्तुओं से विनिमय करना कठिन हो जाता है जिनको गर्य विभाजित नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिये, यदि एक आदमी के पास BI एक गाय हो और उसको खाने, कपड़े, जूते आदि की आवश्यकता हो तो वह मन अपनी गाय को विभाजित कर आवश्यकता पूरी नहीं कर सकता। मुद्रा के प्रयोग से छोटी-छोटी चीजों का विनिमय करना आसान हो गया।
(iv) मूल्य के एक सामान्य मापक का अभाव-वस्तु विनिमय की सबसे था बड़ी कठिनाई यह थी कि इसमें सर्वमान्य मापक का अभाव था परन्तु अब सभी वस्तुओं का मूल्य मुद्रा में व्यक्त किया जा सकता है। (iv) मूल्य के संचय का अभाव-वस्तु विनिमय के समय मूल्य का संचय वस्तुओं के रूप में ही हो सकता था। परन्तु नाशवान वस्तुओं का संग्रह करना असंभव था। मुद्रा ने इस कठिनाई को दूर कर दिया।
(v) मूल्य हस्तांतरण की कठिनाई-वस्तु विनिमय प्रणाली के अन्तर्गत वस्तुओं के मूल्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना अत्यधिक कठिन कार्य था। उदाहरणार्थ, यदि एक व्यक्ति के पास गाय थी और वह उसकी कीमत के समान मूल्य का सामान दूसरी जगह भेजना चाहता है तो वह वस्तु विनिमय प्रणाली के अन्तर्गत में एक कठिन बात थी। मुद्रा के माध्यम से हस्तांतरण आसान हो गया।
(iv) भावी भुगतानों का प्रमाण-वस्तु-विनिमय के समय साख का अभाव था। आधुनिक आर्थिक ढाँचा साख पर आधारित है और साख मुद्रा के रूप में हो प्रदान की जाती है। वर्तमान आर्थिक उन्नति की आधारशिला है। केवल मुद्रा में ही एक ऐसी वस्तु है जिसके रूप में भविष्य में होने वाले भुगतानों का हिसाब इस प्रकार से रखा जा सकता है कि ऋणी व ऋणदाता दोनों में से किसी को भी हानि ने हो।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions