Doubtnut Promotions Sticky

सरकार बजट से क्या अभिप्राय है? सरकारी बजट की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

Text Solution
Verified by Experts

सरकारी बजट-किसी देश का सरकारी बजट उस देश के एक वित्तीय वर्ष में सरकारी व्ययों और आय के साधनों का विवरण होता है। इसमें एक वित्तीय वर्ष के दौरान अनुमानित प्राप्तियों एवं व्यय को भी दिखाया जाता है। वित्तीय वर्ष की गणना विभिन्न देशों में अलग-अलग प्रकार की जैसे-वित्तीय साल अप्रैल-मार्च, वित्तीय साल जनवरी-दिसम्बर होती है। भारत में सरकारी बजट के लिए अप्रैल-मार्च की अवधि प्रयुक्त की जाती है। भारत में सरकारी बजट दो भागों में बँटा है-(i) सामान्य बजट, (1i) रेल बजट। परन्तु 1921 से पूर्व केवल एक ही सामान्य बजट था। चूंकि भारत में केन्द्रीय बजट तथा राज्य सरकार का अस्तित्व है। अत: केन्द्रीय सरकार, केन्द्रीय बजट तथा राज्य सरकार, राज्य बजट बजट बनाती हैं।
सरकारी बजट की विशेषताएँ-(i) रोजगार में वृद्धिः सरकारी बजट का उद्देश्य रोजगार के स्तर में वृद्धि करना होता है। रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार श्रम प्रधान उत्पादन तकनीक के प्रयोग पर बल देती है। सरकार विशिष्ट रोजगार कार्यक्रम तैयार करती है। सड़कें, बांध, पुल, विद्युत परियोजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं आदि को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में सरकार विशेष प्रावधान करती है।
(ii) आर्थिक समानताः बजट का उद्देश्य गरीब व अमीर के फासले को कम करना भी होता है। गरीब व अमीर का अन्तर कम करने के उद्देश्य से सरकार प्रगतिशील कर प्रणाली आनुपातिक कर प्रणाली अपना कर गरीबों पर कर का भार कम डाल सकती है।
(ii) आर्थिक स्थिरताः आर्थिक मंदी एवं तेजी दोनों ही अर्थव्यवस्था के लिए घातक होती है। बजत के माध्यम से सरकार अनेक राजकोषीय उपायों से आर्थिक मंदी व तेजी दोनों को नियंत्रण में रख सकती है और देश के व्यापार एवं उद्योग दोनों में स्थिरता कायम की जा सकती है।

Doubtnut Promotions Banner
|