Doubtnut Promotions Sticky

स्फीतिक अंतराल की परिभाषा दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

स्फीतिक अंतराल-किसी अर्थव्यवस्था में पूर्ण रोजगार संतुलन की स्थिति को बनाए रखने के लिए जितनी कुल माँग की आवश्यकता पड़ती है यदि कुल माँग उससे अधिक हो तो इनके अंतर को स्फीतिक अंतराल कहा जाता है।
स्फीति अंतराल माँग के आधिक्य के कारण उत्पन्न होता है। अतिरिक्त मांग को पूर्ण करने में वर्तमान प्रवाह पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कीमतों में वृद्धि होती है। इस स्थिति में उत्पादन में वृद्धि नहीं होती क्योंकि सभी संसाधन पूर्ण रोजगार उत्पादन स्तर पर कार्य कर रहे होते हैं। इस स्थिति में रोजगार में भी वृद्धि नहीं होती क्योंकि पूर्ण रोजगार की स्थिति प्राप्त कर ली गयी होती है।
स्फीति अंतराला, मांग में आधिक्य की माप करता है। स्फीति अंतराल यह बतलाता है कि पूर्ण रोजगार संतुलन की स्थिति में उत्पादन आय के लिए जितनी, मांग होनी चाहिए, वास्तविक माँग उससे कितनी अधिक है। स्फीति अंतराल माँग आधिक्य तथा कीमत में वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|