Doubtnut Promotions Sticky

पैमाने के प्रतिफल के नियम की व्याख्या उपयुक्त चित्र की सहायता से करें।

Text Solution
Verified by Experts

पैमाने का प्रतिफल नियम-दीर्घकाल में फार्म उत्पादन के सभी साधनों में परिवर्तन कर सकती है। दीर्घकाल में दो या अधिक साधनों में अनुपातिक वृद्धि और उत्पादन मात्रा के संबंध के पैमाने को प्रतिफल कहते हैं।
पैमाने के प्रतिफल के तीन नियम है-
(i)पैमाने का वर्धमान प्रतिफल-दो या अधिक साधनों में अनुपातिक वृद्धि करने पर यदि कुल भौतिक उत्पाद में अधिक अनुपात वृद्धि होती है तो इसे पैमाने का वर्धमान प्रतिफल कहते हैं।
(ii) पैमाने का समता प्रतिफल-दो या अधिक साधनों में अनुपातिक वृद्धि करने पर यदि कुल भौतिक उत्पाद में समान अनुपात में वृद्धि होती है तो इसे पैमाने का समता प्रतिफल कहते हैं।
(iii) पैमाने का ह्रासमान प्रतिफल-दो या अधिक साधनों में आनुपातिक वृद्धि करने पर यदि कुल भौतिक उत्पाद में कम अनुपात में वृद्धि होती है तो इसे पैमाने का ह्रासमान प्रतिफल कहते हैं।
ocr_image
रेखाचित्र में बिन्दु A से B तक वर्धमान प्रतिफल बिन्दु B से C तक समता प्रतिफल तथा C से D तक ह्रासमान प्रतिफल दर्शाया गया है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions