राष्ट्रीय आय तथा निजी आय में अंतर बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

राष्ट्रीय आय तथा निजी आय में अंतर -
1. राष्ट्रीय आय में अर्थव्यवस्था के सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र दोनों की आय शामिल की जाती है। इसके विपरीत निजी आय में केवल निजी क्षेत्र की आय शामिल की जाती है।
2. राष्ट्रीय आय में केवल साधन आय शामिल की जाती है। इसमें किसी भी प्रकार के हस्तांतरण भुगतान शामिल नहीं किये जाते हैं। इसके विपरीत निजी आय में साधन आय तथा सरकार से प्राप्त वर्तमान हस्तांतरण और शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध वर्तमान हस्तांतरण शामिल किये जाते हैं।
3. राष्ट्रीय आय में राष्ट्रीय ऋण पर दिये ब्याज को शामिल नहीं किया जाता परंतु निजी आय में राष्ट्रीय ऋण पर दिये गये ब्याज को शामिल किया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions