Doubtnut Promotions Sticky

जल दुर्लभता क्या है? इसके मुख्य कारण क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

जल यद्यपि प्रकृति का असमाप्त होने वाला उपहार है फिर भी असमान वितरण, अत्यधिक माँग एवं दुरुपयोग के कारण जल-स्तर लगातार नीचे जा रहा है तथा जल दुर्लभ होता जा रहा है। जल की कमी की इस समस्या को जल दुर्लभता कहते हैं।
जल दुर्लभता के कारण
(क) संसार भी में जितना पानी उपलब्ध है उसका 2.5% ही मीठे पानी का है। इस मीठे जल का कोई 70% भाग पहाड़ों पर बर्फ के रूप में पाया जाता है। इस प्रकार मीठे और स्वच्छ पानी की मात्रा बहुत कम रह जाती है।
(ख) निरन्तर बढ़ रही जनसंख्या के कारण भी प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्ध ता निरन्तर कम होती जा रही है।
(ग) जब हम खेती के लिए सिंचाई की आवश्यकता से अधिक प्रयोग करते हैं तो भी पानी की कमी हो जाती है।
(घ) नित्य प्रति बढ़ने वाले उद्योगों के कारण भी पानी की कमी हो जाती है। कई उद्योगों (जैसे- कागज उद्योग इस्पात उद्योग आदि) में पानी की बड़ी बचत हो जाती है।
(डा) शहरों के निरन्तर बढ़ने से भी पानी की आवश्यकता बहुत बढ़ जाती है, जिसके कारण पानी की कमी हो जाती है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions