Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र किस तरह उत्तरदाया, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है?

Text Solution
Verified by Experts

(i) लोकतंत्र एक उत्तरदायी जवाबदेह तथा वैध सरकार का गठन करता है क्योंकि प्रजातंत्र नियमित, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करता है।
(ii) एक प्रजातांत्रिक (लोकतांत्रिक) सरकार देश के नागरिकों के प्रति उत्तरदायी होती है। यह लोगों की आवश्यकताओं, उनके सुझावों तथा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयत्न करती है।
(iii) लोकतांत्रिक सरकार नागरिकों में समानता को बढ़ावा देती है।
(iv) लोकतंत्र में सरकार नागरिकों को फैसला लेने में भागीदारी बनाने कर लेती है।
(v) प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था एक वैध शासन व्यवस्था है। यह सुस्त हो सकती है, कम दक्ष हो सकती है, भ्रष्टाचारी लोगों की आवश्यकताओं की अनदेखी करने वाली हो सकती है लेकिन फिर भी यह लोगों की अपनी शासन व्यवस्था है। यही कारण है कि संपूर्ण विश्व में इसका समर्थन किया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions