Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।

Text Solution
Verified by Experts

राजनीतिक दल- ऐसे लोगों का समूह, जो एक जैसे विचार रखते हैं और जो देश की विभिन्न समस्याओं पर एकमत होते हैं जैसे राजनीतिक दल का नाम दिया जाता है।
राजनीतिक दलों का महत्व, भूमिकाएँ एवं कार्य- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का अपना विशेष महत्व होता है। प्रजातंत्र में ये अनेक महत्वपूर्ण कार्य करते हैं-
(क) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और अपने उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मत से जिताने का प्रयत्न करते हैं।
(ख) राजनीतिक दल अलग-अलग नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं और उनका समर्थन हासिल करने का प्रयत्न करते हैं।
(ग) राजनीतिक पार्टियाँ देश के कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(घ) लोकतंत्र में प्रत्येक दल सरकार बनाने का प्रयल करता है। चुनाव जीतने पर बहुमत दल सरकार बनाता है और अपनी नीतियों के अनुसार सरकार को चलाता है। दूसरे दल विरोधी दल के रूप में भूमिका निभाते हैं।
(ङ) लोकतंत्र में राजनीतिक दल प्रचार के विभिन्न साधनों द्वारा जनता में जागृति पैदा करते हैं और सही जनमत बनाने में बड़ा महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। राजनीतिक दल जनता को राजनीतिक शिक्षा भी देते हैं।
(च) राजनीतिक दल सरकार और जनता में कड़ी का काम करते हैं। सत्ता दल सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाता है।
(छ) चुनाव में एक ओर जहाँ सत्ताधारी दल अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है, वहीं विरोधी दल सरकार की गलतियों को लोगों के सामने रखते हैं। इस प्रकार लोगों को देश, राज्य और स्थानीय इकाइयों के सामने आने वाली प्रत्येक समस्या के विषय में ठीक-ठीक जानकारी हो जाती है। ऐसी जानकारी के पश्चात् ही मतदाता अपने मत का ठीक प्रयोग करने में सफल होते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions