Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियां का वर्णन कीजिएः

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय लोकतंत्र की दो महत्तवपूर्ण चुनौतियां निम्नलिखित है।
1. राजनीति में अपराधी तत्वों का प्रवेश- संसद अथवा विधानसभाओं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रतिनिधिन के रूप में चुनकर आ रहे है जिससे संसदीय शासन के सफल संचाल में बाधा पहुंची है। इसके निराकरण क लिए निम्नांकित उपाय किये जा सकते हैं
(i) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्‍तियों को चुनावी टिकट नहीं दिया जाया।
(ii) कानून बनाकर अपराधी ततवों को संसद अथवा विधान सभाओं में प्रवेश करने से रोकना चाहिए।
(iii) जनता को भी ऐसे प्रतिनिधियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
2.भ्रष्टाचार-भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार को सभी लोकतान्‍त्रिक समस्याओं की जननी कहा जाय तो अशियोक्‍ति नहीं होगी।
राजनीति में धन बल का वर्चस्व, योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होना, जनता के द्वारा चुनी सरकार से जनता का ही त्रस्त रहना इन सभी समस्याओं की जड़ में राजनीति तथा प्रशासन में फैला हुआ भ्रष्टाचार ही है।
निराकर के कुछ उपायः
1. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी के संदर्भ में पूर्ण कड़ाई।
2. जिला एवं पंचएयत स्तर पर सरकारी काम काज पर नजर रखने की व्यवस्था।
3. राजनेताओं की स्थानान्तरण एंव प्रशासनिक दखलंदाजी के संदर्भ में युक्‍तिसंगत व्यवस्था।
जन –जागरूकता क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions