Doubtnut Promotions Sticky

परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

रेडियो, टेलीविजन, ई-मेल, टेलीग्राम आदि संचार के साधन है जबकि रेलवे विमान सेवा, बसें, ट्रक, कारें आदि प्रमुख परिवहन के साधन है।
(i) संबंध बनाने के लिए –परिवहन के साध्न देश की जीवन रेखाएं हैं ये देश के एक भाग को अन्य भागों में जोड़ते हैं तथा सभी स्थानों पर आवश्यक उत्पादों को पहुंचाने में सहायक होते है।
(ii) अर्थवयवस्था का विकास- ये उद्योगों का कच्चा माल लाने तथा तैयार माल को रेलवे तथा सड़कों द्वारा ढोने में सहायक होते हैं। कृषि भी परिवहन पर बहुत अधिक निभ्रर करती है।
(iii) राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक एकता- भारत एक विस्तृत देश है। परिवहन जाल विभिन्न जातियां, मतों, रंगों, धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों को एक दूसरे के निकट लाता है।
(iv) प्रोद्योगिकी का स्थानांतरण – ये बेहतर प्रोद्योगिकी का स्थानांतरण एक देश से दूसरे देश तथा एक राज्य से दूसरे राज्य में करने में मदद करते हैं।
(v) बाजार से संबंध- संचार के साधन व्यापरियों को अन्य व्यापारियों से संबंध बनाए रखने में मदद करते हैं तथा परिवहन के साधन आवश्यक उत्पाद प्रदान करते हैं।1

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions