Doubtnut Promotions Sticky

1 a.m.u. द्रव्यमान के तुल्य ऊर्जा Mev में ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

1 a.m.u. की तुल्य ऊर्जा MeV में कार्बन के 1 ग्राम-परमाणु का भार 12 ग्राम होता है तथा इसमें N परमाणु होते हैं, जहाँ N आवोगाद्रो संख्या है, अत: कार्बन के 1 परमाणु का द्रव्यमान 12 / N ग्राम होगा। परिभाषानुसार-
1 a . m . u . = 1 12 × कार्बन के 1 परमाणु का द्रव्यमान
= 1 12 × 12 N ग्राम = 1 N ग्राम
N = 6.02 × 10 23
1 a . m . u . = 1 N = 1 6.02 × 10 23
= 1.66 × 10 - 24 ग्राम
= 1.66 × 10 - 27 किग्रा
यही a.m.u. तथा किग्रा में सम्बन्ध है। यदि 1a.m.u. द्रव्यमान के तुल्य ऊर्जा Δ E हो तो आइन्स्टीन के समीकरण Δ E = ( Δ m ) c 2 से,
तुल्य ऊर्जा Δ E = ( 1.66 × 10 - 27 ) × ( 3 × 10 8 ) 2
= 1.494 × 10 - 10 जूल = 1.494 × 10 - 10 1.6 × 10 - 19 e V
= 0.931 × 10 9 e V = 931 M e V
अत: 1a.m.u. द्रव्यमान 931 Mev ऊर्जा के तुल्य होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions