Doubtnut Promotions Sticky

विद्युत- चुंबकीय प्रेरण के लिए फैराडे का नियम लिखें। दो समाक्षीय लम्बी परिनालिकाओं के बीच अन्योन्य प्रेरकत्व की गणना करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विधुत - चुम्बकीय प्रेरण के लिए फैराडे का नियम - प्रथम नियम - किसी चालक या कुण्डली पर पड़नेवाले चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होने पर चालक या कुण्डली से विधुत धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा तब तक प्रवाहित होती है जब तक चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता रहता है।
द्वितीय नियम - प्रेरित वि वा बल का परिमाण चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन की डॉ के समानुपाती होता है।
E=NΔφΔt=Δ(Nφ)Δt
जहाँ E= प्रेरित वि वा बल N= कुंडली में फेरों को संख्या
ΔφΔt= फ्लक्स के परिवर्तन की दर
यहाँ ऋणात्मक चिह्र का प्रयोग किया गया है क्योंकि प्रेरित धारा या वि वा बल चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन का विरोध करता है।
फ्लक्स में परिवर्तन तीन प्रकार के होता है -
(i) चुम्बकीय क्षेत्र B को बदलकर , (ii) क्षेत्रफल ΔA को बदलकर , (iii) B और ΔA को बदलकर और (iv) B और ΔA के आपेक्षिक दिकविन्यास θ को बदलकर। यहाँ पर प्रथम तरीके से फ्लक्स में परिवर्तन कर प्रेरित धारा उत्पन्न की जाती है।
दो लम्बी समाक्षीय परिनालिकाओं का अन्योन्य प्रेरकत्व -
ocr_image
माना S1&S2= , दो समाक्षीय परिनालिकाएँ जिसमें S2 पूरी तरह S1 से घिरा हुआ है।
N1&N2= क्रमशः S1 तथा S2 में लपेटनों की संख्या
l = समान लम्बाई वाली परिनालिका की लम्बाई
n1=N1l=S1 के इकाई लम्बाई में लपेटनों की संख्या
N1=n1l
n2=S2 के इकाई लम्बाई में लपेटनों की संख्या
N2=n1l
Let I1=S1 में प्रवाहित धारा क मात्रा , A = अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
परिनालिका में चुम्बकीय क्षेत्र
B1=μ0n1I1
S1 परिनालिका के प्रत्येक घेरे से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स
ϕ.=B1.A
ϕ.=B1.A=B1.Acos0=B1A=μ0n1I1A
S2 परिनालिका के प्रत्येक घेरे इ सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स
ϕ2=N2ϕ
=(η2l)μ0n1I1A=[μ0n1n2Al]I1 ...(1)
ज्ञात है ,ϕ2=μ12I1 ...(2)
समी (1) तथा (2) , की तुलना से ,
M12=[μ0n1n2Al]
= अन्योन्य प्रेरण जब धारा S2 से प्रवाहित होती है जिससे
S1 में चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन्न होता है
सामान्यत :M12=M21=MM=μ0η1η2Al
M=μ0N1l×N2l×A×l
यह अन्योन्य प्रेरण का अभीष्ट व्यंजक है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions