Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में लिंग कैसे होता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य का लिंग-निर्धारण XY प्रकार का होता है। कल 23 जोडे क्रोमोसोम में से 22 जोड़े नर और मादा में बिल्कुल एक जैसे होते हैं, इन्हें अलिंग क्रोमोसोम कहते हैं। मादा में X क्रोमोसोमों का एक जोड़ा भी होता है और नर में X के अतिरिक्त एक क्रोमोसोम Y होता है जो नर लक्षण का निर्धारक होता है। नर में शुक्रजनन के समय दो प्रकार के युग्मक बनते हैं। कुल उत्पन्न शुक्राणुसंख्या का 50 प्रतिशत X युक्त होता है और शेष 50 प्रतिशत Y युक्त होता है। इसके साथ अलिंग क्रोमोसोम तो होते ही हैं। मादा में केवल एक ही प्रकार के अण्डाणु बनते हैं जिनमें X क्रोमोसोम होता है। अण्डाणु के x या Y धारी क्रोमोसोमों से निषेचित होने की प्रायिकता बराबर-बराबर रहती है। यदि अण्डाणुका निषेचन x धारी शुक्राणु से हो गया तो युग्मनज (zygote) मादा (XX) में परिवर्धित हो जाता है। इसके विपरीत Y क्रोमोसोम धारी शुक्राणु से निषेचन होने पर नर संतति जन्म लेती है। स्पष्ट है कि शुक्राणु की आनुवंशिक संरचना ही शिशु के लिंग का निर्धारण करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions