Doubtnut Promotions Sticky

समजात अंग तथा विषमजात अंग में अंतर उदाहरण के साथ स्पष्ट करें। ये दोनों अंग किस प्रकार का जैव विकास प्रदर्शित करते हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

समजात अंग तथा विषमजात अंग में अंतर-
समजात अंग-(i) इनके फीनोटाइम आपस में भिन्न होते हैं।
(ii) इनकी आंतरिक संरचना एक समान होती है।
(iii) इनकी विकासात्मक अवस्था समान होती है।
(iv) ये शरीर में समान स्थान से ही विकसित होते हैं।
(v) समजातीय अंग फाइलोजेनेटिक रूप में एक दूसरे से संबद्ध होते हैं।
उदाहरण-मनुष्य के पाँव, चीता के पैर।
विषमजात अंग-(i) इनके फीनोटाइम आपस में समानता लिए होते हैं।
(ii) इनकी आंतरिक संरचना में कोई समानता नहीं होती है।
(iii) इनकी विकासात्मक अवस्था अलग होती है।
(iv) ये शरीर में अलग-अलग स्थानों से विकसित होते हैं।
(v) विषमजातीय अंग फालोजेनेटिक रूप से एक दूसरे से असम्बद्ध होते हैं।
उदाहरण मधुमक्खी के पर, पक्षी के पर।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions