Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
(a) भ्रूण-कोष
(b) भूणपोष
अनिषेक फल

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a)भ्रूण कोष यह एक अण्डाकार बहुकोशिकीय संरचना होती है। यह बीजाण्डकाय में धंसी होती है। भ्रूण कोष एक पतली पेक्टिन (pectin) और सेलुलोज (cellulose) के बने यौगिक ectocellulose की झिल्ली से ढका होता है जो क्रियाशील महाबीजाणु की भित्ति से बनती है। भ्रूणकोष (Embryo sac) के अंदर साधारणतया सात कोशिकायें पायी जाती हैं। एक बड़ी कोशा मध्य में, तीन बीजाण्ड द्वार की तरफ एवं तीन निभाग (Chalaza) की तरफ होती है। बीजाण्ड द्वार (Microphyle) की तरफ पायी जाने वाली कोशिकाओं को प्रतिमुख (Antipodal) कोशिकायें कहते हैं। सभी कोशिकायें एक-दूसरे से जीवद्रव्य तन्तु द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(b) भ्रूणपोष (Endosperim) यह एक पोषकीय ऊतक होता है जिसका निर्माण भ्रूण को पोषण देने के लिए होता है। इसका निर्माण अनावृत्तबीजी पौधों में गॅमीटोफिटिक होता है और पपीय पौधों में निषेचन के बाद बनता है। पुष्यीय पौधों में भ्रूणपोष त्रिगुणित होता है क्योंकि यह त्रिसमेकन (Triple Fusion) के पश्चात् बनता है या एक नर युग्मक के दो ध्रुवीय केन्द्रकों के साथ संयोजन से बनता है। अपने निर्माण के आधार पर यह तीन प्रकार का होता है केन्द्रकीय भ्रूणपोष (Nuclear Endosperm), (ii) कोशिकीय भ्रूणपोष (Cellular endosperm), (iii) हलोवियल भ्रूणपोष (Helobial Endosperm)
(c) अनिषेक फल (Parthenocarpic ffuit)-बिना निषेचन के फल बनने की प्रक्रिया को अनिषेकफलन कहते हैं। यह अपरागित पुष्पों में होता है। इस तरह से बनने वाले फल साधारतया बीजरहित होते हैं। अनिषेक फलन प्रक्रिया के आधार पर तीन तरह का होता है। (i) आनुवांशिक (Genetic), वातावरणीय (Environmental), (ii) रसायन प्रेरित (Chemically) प्राकृतिक विधि से अनिषेकफलन के प्रकार
(क) बिना परागण के अण्डाशय द्वारा प्रवर्धित फल का निर्माण होता है। उदाहरण-केला, नींबू, अनानास।
(ख) परागण होता है किन्तु निषेचन नही। उदाहरण-कुछ आर्किड।
(ग) निषेचन के उपरांत भ्रूण का विफल होकर फल निर्माण करना। उदाहरण अगर। कृत्रिम रूप से निम्न आक्सान तथा जिबलिन सांद्रता द्वारा अनिचित फल प्राप्त किये जा सकते हैं जैसे बीजरहित अंगूर, संतरे, नींबू, टमाटर, तरबूज आदि। इनका व्यापारिक महत्त्व बहुत अधिक है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions