Doubtnut Promotions Sticky

मृदा अपरदन के मुख्य के कारण क्या -क्या है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मृदा अपरदन के ,मुख्य कारण निम्नलिखित है -
(i ) जंगलो की कटाई- मृदा अपरदन के प्रमुख कारणो में से जंगलो की अंधाधुंध कटाई सर्वप्रमुख है। पेड़ो की जड़े मिटटी को बांधने का काम करती है। इससे मृदा अपने स्थान से आगे नहीं बहती। इनसे मिटटी नम रहती है। जंगलो की कटाई से बढ़ो का आना बढ़ जाता है जिस कारण अपरदन होता है।
(i i ) अनियंत्रित पशुओ को चराना - पशुओ को पहाड़ो की ढलानों पर अनियंत्रित रूप से चराया जाता है। इससे मृदा नंगी हो जाती है और वर्षा या आँधियो से वह वहा से हट जाती है। राजस्थान , मध्यप्रदेश , हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में इस प्रकार का मृदा अपरदन प्रायः दिखाई देता है।
(iii ) कृषि के अवैज्ञानिक तरीके - कई बार किसान खेतो में एक ही फसल बार -बार उगाते है जो उस फसल की उपज के लिए हानिकारक तो है पर साथ ही इस मृदा में ह्यूमज कम हो जाते है। गलत ढंग से जुताई, सिचाई कम उर्वरक प्रयोग आदि मृदा अपरदन को बढ़ाते है।
(iv ) बाढ़ और आँधिया- नदियों पर बांधो के न बने होने के कारण उन में बाढ़ आती है जिससे उपजाऊ मृदा बह जाती है। भूमि पर घास और झड़ियो की कमी से भी मृदा आँधियो के द्वारा अपने स्थान से हट जाती है जिससे मृदा अपरदन हो जाती है।
(v ) वनो में आग लगने से - कारणों से वनो में आग लग जाती है। पेड़ -पौधो तथा घास नष्ट हो जाने के कारण मृदा नंगी हो जाती है जो तेज हवाओ से उड़ जाती है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions