प्राचीन दार्शनिकों की पदार्थ संबंधी अवधारणा स्पष्ट कीजिए ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भारतीय और ग्रीक दार्शनिकों ने सैंकड़ों वर्ष पहले पदार्थ की विभाज्यता के विषय में अपने विचार व्यक्त किये थे। ईसा से लगभग 500 वर्ष पहले भारतीय दार्शनिक महर्षि कनाड ने प्रतिपादित किया था कि द्रव्य को यदि विभाजित करते जाएं तो अंत में एक ऐसी सीमा आती है जिस का पुनः विभाजन नही किया जा सकता। सूकमतम कण अविभाज्य रहेगा। उन्होंने अविभाज्य सूकष्मतम कण को परमाणु कहा। एक अन्य भारतीय दा्शनिक पकुधा कात्यायाम ने इसी मत को समझाते हुए कहा कि ये कण सामान्य रूप से संयुक्त अवस्था में पाए जाते हैं तथा भिन्न-भिन्न रूपों में द्रव्यों को हमें प्रदान करते हैं।
यूनानी दार्शनिक डेमोकिट्स और लियुसीपस ने भी भारतीय दार्शनिकों की तरह कहा था कि द्रव्य को निरंतर विभाजित करते रहने के बाद एक ऐसी स्थिह आती है जब कण को पुन: विभाजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने अविभाज्य कण को परमाणु कहा था।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions