कारण बताएं -
(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जसमे इसे रखते हैं।
(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।
(c ) लकड़ी के मेज़ ठोस कहलाती है।
(d) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।
(a) गैस में कणों की स्थिति बहुत ढीली होती है और उनके बीच रिक्त स्थान बहुत अधिक होते हैं। उन में आकर्षण बल न के समान होता है और वे तीव्र गति से सभी दिशाओं में इधर-उधर गति कर सकते है। इनका निश्चित आयतन भी नहीं होता इसलिए गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिस में इसे रखा जाता है।
(b) गैस में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है। इस अनियमित गति के कारण ये कण आपस में एवं बर्तन की दीवारों से टकराते है। बर्तन की दीवार पर गैस कणों द्वारा प्रति इकाई क्षेत्र पर लगे बल के कारण दीवारों पर दबाव बनता है।
(c ) लकड़ी की मेज़ पदार्थ के जिन कणों से मिल कर बनती है उनके बीच एक बल कार्य करता है जो अन्य कणों को अपने साथ रखता है। निश्चित आकार, असंपीड़यता, स्पष्ट सीमाओं और स्थिर आयतन के कारण यह ठोस कहलाती है। यह बाह्य बल लगाने पर भी अपने आकार को बनाए रखती है।
(d) पदार्थों के कणों के बीच आकर्षण का बल-सामर्थ्य अलग-अलग होता है। हवा में यह नगण्य है इसलिए हवा में आसानी से हाथ चला सकते हैं लेकिन ठोस लकड़ी में कणों के बीच आकर्षण का बल सामर्थ्य अधिक है। वह दृढ़ होता है और हाथ को चोट दे सकता है इसलिए उस पर हाथ चलने के लिए हमे कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।
Similar Questions
एक आदर्श गैस के दस मोलों को एक बंद पात्र में भरा जाता है । पात्र में बेलन और पिस्टन के प्रकार की व्यवस्था है और 0.821 atm पर गैस का दाब स्थिर रहता है। निम्नलिखित में से कौन सा आलेख logV और logT के परिवर्तन का सही निरूपण करता है? (V= आयतन(लीटर में) और T= ताप (केलिवन में)
View Solutionनिम्न में से कौनसा आरेख स्थिर ताप पर एक आदर्श गैस के लिए β[β=−dV(dP)T/V] , P के मध्य सही परिवर्तन को प्रदर्शित करता है?
View Solutionठोस पर, एक गैस के अधिशोषण के लिए, log (x/m) और log P का आलेख रेखिक है, जिसकी ढाल है: (n पूर्णांक संख्या है)
View Solutionनियत आयतन पर गैस के मोलों की एक निश्चित संख्या के लिए, ताप में वृद्धि के साथ गैस का दाब किसके कारण बढ़ता है
View Solutionबोश प्रक्रम का उपयोग हाइड्रोजन गैस के उत्पादन के लिए किया जाता है, दी गई गैस में से किस गैस का उपयोग इसके लिए किया जाता है
View Solutionएक ठोस पृष्ठ पर गैस के अधिशोषण से संबंधित सही कथन वाले समूह का चयन कीजिए (1) उच्च तापमान पर भौतिक अधिशोषण, रासायनिक अधिशोषण में परिवर्तित हो सकता है (2) रासायनिक अधिशोषण, भौतिक अधिशोषण की तुलना में अधिक ऊष्माक्षेपी होता है, हालाँकि यह उच्च सक्रियण ऊर्जा के कारण बहुत धीमा होता है (3) अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी होता है (4) तापमान में वृद्धि के साथ भौतिक अधिशोषण बढ़ता है लेकिन तापमान में वृद्धि के साथ रासायनिक अधिशोषण घटता है।
View Solutionगैस A को चूने के पानी में बुदबुदाया जाता है, जिससे एक श्वेत अवक्षेप निर्मित होता है। यह अवक्षेप लंबे समय तक एक ही गैस की बुदबुदाहट से विलेय हो जाता है। इस विलयन को गर्म करने पर, गैस B के मुक्त होने के साथ श्वेत अवक्षेप पुनः प्रतीत होता है। गैस A और B क्रमश: हैं -
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन ठोस अवस्था में सहसंयोजी क्रिस्टल के रूप में उपस्थित होता है?
View Solution