Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य के हृदय की संरचना और क्रिया विधि समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
संरचना-मनुष्य का हृदय चार भागों में (कोष्ठों में) बँटा रहता है। अग्न दो भाग अलिंद (Atrium) कहलाते हैं। इनसे एक बायाँ अलिंद तथा दूसरा दायाँ अलिंद होता है। पश्य दो भाग निलय (Ventricle) कहलाता है। जिनमें एक बायाँ निलय तथा दूसरा दायर्यों निलय होता है। बायें अलिंद एवं बायें निलय के बीच दिवलनी कपाट (Bicuspid Valve) तथा दाएँ अलिंद एवं दाएँ निलय के बीच त्रिवलीन कपाट (Tricuspid Valve) होते हैं। ये वाल्व निलय की और खुलते हैं। बाएँ निलय का संबंध अर्धचंद्राकार (Semilunar Valuve) द्वारा महाधमनी (Aorta) से तथा दाएँ निलय का संबंध अर्धचंद्राकार कपाट द्वारा फुफ्फुसीय धमनी से होता है। दाएँ अलिंद से महाशिरा (Vena Cava) आकर मिलती है तथा बाएँ अलिंद से फुफ्फुस शिरा आकर मिलती है।
हृदय की क्रियाविधि-हदय के अलिंद और निलय में संकुचन (Systole) व शिथिलन (diastole) दोनों क्रियाएं होती हैं। ये क्रियाएं एक निश्चित क्रम में निरंतर होती हैं। हृदय की एक धड़कन या स्पंदन के साथ एक कार्डियक चक्र (Cardiac Cycle) पूर्ण होता है। एक चक्र में निम्नलिखित चार अवस्थाएं होती है
1. शिथिलन (Diastole)—इस अवस्था में दोनों अलिंद शिथिलन अवस्था में रहते हैं और रुधिर दोनों अलिंदों में एकत्रित होता है।
2. अलिंद संकुचन-अलिंदों के संकुचित होने को अलिंद संकुचन कहते हैं। इस अवस्था में अलिंद निलय कपाट खुल जाते हैं और अलिंदों से रुधिर निलयों में जाता है। दायाँ अलिंद सदैव बायें अलिंद से कुछ पहले संकुचित होता है।
3.निलय संकुचन-निलयों के संकुचन को निलय संकुचन कहते हैं, जिसके फलस्वरूप आलिंद-निलय कपाट बंद हो जाते हैं एवं महाधमनियों के अर्धचंद्राकार कपाट खुल जाते हैं और रुधिर महाधमनियों में चला जाता है।
4: निलय शिथिलन-संकुचन के पश्चात् निलयों में शिथिलन होता है और अर्धचंद्राकार कपाट बंद हो जाते हैं। निलयों के भीतर रुधिर दाब कम हो जाता है जिससे अलिंद निलय कपाट खुल जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions