Doubtnut Promotions Sticky

जटिल ऊतक किसे कहते हैं ? ये कितनी प्रकार के होते हैं ? प्रत्येक का चित्र बनाकर वर्णन करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जटिल ऊतक (Complex Tissue)—यह विभिन्न आकार तथा माप की कोशिकाओं का ऐसा समूह है जो एक इकाई का कार्य करता है। यह जल तथा उसमें धुले हुए लवणों का परिवहन करता है तथा भोजन का संवहन पौधे के एक भाग से दूसरे भाग तक करता है।
यह ऊतक निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं-
(1) जाइलम (Xylem) (2) फ्लोएम (Phloem)
1. जाइलम (Xylem)—यह संवहन ऊतक है। यह जल तथा उसमें घुले हुए लवणों का परिवहन करता है। इस ऊतक की प्रायः सभी कोशिकाएं मृत, मोटी भित्ति वाली तथा लिग्निन युक्त होती हैं। इनके निम्नलिखित चार विभिन्न अवयव होते हैं-
(i) ट्रेकीड्स (Tracheids)—ये मृत तथा लंबी नली के समान रचनाएं होती हैं। इसके सिरों पर छिद्र नहीं होते। इनकी भित्तियाँ मोटी, सख्त तथा लिग्निन युक्त होती हैं। ये कई आकारों की होती हैं। ये जल तथा खनिज लवणों को जड़ से पत्तियों तक पहुँचाती हैं। ये पौधे के कोमल अंगों को सहारा देने का कार्य भी करती हैं।
(ii) वाहिकाएं (Vessels)—इन्हें ट्रेकी भी कहते हैं। ये मृत संकरी नली के समान होती हैं। इनमें बड़ी कोशिका गुहाएं जड़ से पत्तियों तक जल तथा खनिज लवणों के संवहन के लिए रिक्तिका पाई जाती हैं। ये यांत्रिक कार्य करती हैं तथा पौधों के शरीर के दृढ़ता भी प्रदान करती हैं।
ocr_image
(iii) दारु या काष्ठ मृदुतक (Xylem or Wood Parenchyma)—ये जीवित तथा महीन कोशिकाएं होती हैं। ये अधिक संख्या में पाई जाती हैं। ये जल संवहन में सहायता करती वाहिका है तथा खाद्य का भंडारण भी करती हैं।
(iv) काष्ठ तंतु (Xylem fibres)—ये लंबी, नुकीली, निर्जीव तथा दृढ़ कोशिकाएं हैं। इनमें छोटे-छोटे गर्त होते हैं तथा इनकी भित्तियां स्थूलित होती हैं। ये पौधों को दृढ़ता प्रदान करती हैं तथा सहारा देती हैं।
2. फ्लोएम (Phloem) यह भी संवहन ऊतक है। यह पत्तियों में बने खाद्य पदार्थों को पौधों के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है। इसके निम्नलिखित चार विभिन्न अवयव होते हैं-
(i) चालनी नलिकाएं (Sieve tubes)-ये नलिकाएं केंद्रविहीन, महीन भित्ति वाली जीवित कोशिकाएं हैं। ये एक के ऊपर एक रखी होती हैं तथा इनके सिरे की भित्ति में अनेक छिद्र होते हैं। ये पत्तियों में बने भोजन को पौधे के भंडारण भागों तक पहुंचाती हैं।
(ii) सखी कोशिकाएं (Companion cells)—यह महीन भित्ति वाली कोशिकाएं चालनी नलिकाओं से जुड़ी हुई होती हैं। इनमें सभी अवस्थाओं में केंद्रक पाया जाता है।
(iii) फ्लोएम मृदुतक (Phloem parenchyma)-इनमें सजीव महीन भित्ति वाली बेलनाकार कोशिकाएं होती हैं। ये प्रायः एक बीज पत्रीय पौधों में नहीं होतीं |ये खाद्य पदार्थों का भंडारण करने में सहायक होती हैं।
(iv) फ्लोएम तंतु (Phloem fibres) -ये द्वितीयक फ्लोएम में पाई जाती हैं परंतु प्राथमिक फ्लोएम में नहीं होती। ये लंबी, नुकीली तथा लिग्निन युक्त होती हैं तथा पौधों को यांत्रिक सहारा देने का कार्य करती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions