Doubtnut Promotions Sticky

मानव की आँख कि आंतरिक सरंचना को चित्र बनाकर स्पष्ट करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव आँख की संरचना—आँख एक ज्ञानेंद्रिय है जिसमें हमें दिखाई देता है। इसके निम्नलिखित भाग होते हैं—
1. नेत्र गोलक—आँख छोटे गोलक के रूप में होती है जो खोपड़ी के गर्त (कोटर) में लगी होती है। आँख में बहुत से सहायक अंग होते हैं जो मुख्य रूप से आँख की रक्षा करते हैं। प्रत्येक नेत्र गोलक को काटने से पता चलता है कि यह तीन भिन्न-भिन्न तहों का बना हुआ होता है जिनके बीच के दो स्थान पारदर्शक पदार्थ द्वारा भरे होते हैं।
ocr_image
2. दृढपटल (Sclrotic)—नेत्र गोलक का सफेद अपारदर्शक भाग दृढपटल कहलाता है। नेत्र गोलक के अगले भाग के अतिरिक्त इसके चारों ओर दृढपटल होता है। इसका आगे का उभरा हुआ गोल भाग पारदर्शक है इस भाग को श्वेतमंडल (Cornea) कहते हैं।
3. रक्तपटल (Chroid)—नेत्र गोलक कि दूसरी सतह रक्तपटल (Choroid) कहलाती है। यह प्रायः भूरे रंग कि होती है। यह योजी उत्तकों कि बानी होती है। इसमें अनेक रुधिर वाहिकाएं होती हैं जो नेत्रों के लिए पोषक पदार्थ लाती हैं। रक्तपटल का आगे का भाग कॉर्निया के पीछे एक वृत्ताकार परदे के सामान भरें रंग या नीले रंग का होता है। इसे आईरिस (Iris) कहतें हैं।
आईरिस के बीच में एक छिद्र होता है जिसे पुतली (Pupil) कहतें हैं। आईरिस का कार्य कैमरे के छिद्र पैट के सामान होता है काम प्रकाश होने पर पुतली फ़ैल जाती तथा अधिक प्रकाश के समय सिकुड़ जाती है। इस प्रकार पुतली आँख में प्रवेश होने वाले प्रकाश को नियंत्रित रखती है। पुतली के पीछे उभयोत्तल पारदर्शक लेंस (Crystalline Convex lens) होता है। दूर कि वस्तुओं को देखने के लिए लेंस कि फोकस दूरी अधिक हो जाती है तथा समीप कि वस्तुओं को देखने के लिए लेंस की फोकस दूरी काम हो जाती है। लेंस तथा श्वेतमण्डल के बीच में तरल पदार्थ भरा होता है।
4.दृष्टिपटल (Retina)—नेत्र गोलक कि तीसरी तथा भीतरी यह दृष्टिपटल होती है। इस पर एक बिंदु होता है जिस पर प्रकाश पड़ने से कोई संवेदन उत्पन्न नहीं होता। इस बिंदु को अंध-बिंदु (Blind Spot) कहतें हैं। इसके विपरीत एक और बिंदु होता है जहाँ दर्शन शक्ति सबसे अधिक होती है। इसे पीट बिंदु (Yellow Spot) कहते हैं।
5. दृष्टि तंत्रिकाएं (Optic Nerves)—मस्तिष्क से बहुत-सी तंत्रिकाएँ निकलती हैं जो नेत्र गोलक के पीछे वाले भाग में प्रवेश कर जाती हैं। वे दृष्टि तंत्रिकाएँ (Optic nerves) कहलाती हैं। ये तंत्रिकाएँ नेत्र गोलक कि सबसे भीतरी सतह बनती हैं। इसी तंत्रिका कि सतह को दृष्टिपटल कहतें हैं।
जब कोई वस्तु आँख के सामने होती है तो उसका उल्टा प्रतिबिम्ब दृष्टिपटल पर बनता है। दृष्टि तंत्रिका तंतु दृष्टि संवेदन को मस्तिष्क में स्थित दृष्टि नेत्र कि कोशिकाएँ उलटे प्रतिबिम्ब को सीधा करके उसका विश्लेषण कर देती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions