Doubtnut Promotions Sticky

जब अनंत से अवतल दर्पण की और किसी वस्तु को बढ़ाया जाए तो बिम्बों की स्थिति और उनकी प्रकृति स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) वस्तु अनंत पर—जब कोई वास्तु अनंत पर हो तो उसका वास्तविक बिम्ब F पर बनता है। किरण मुख्य अक्ष के समानांतर चल कर दर्पण से टकरा कर परावर्तित होती है और F पर मिलती है। इस स्थिति में बिम्ब अति छोटा, वास्तविक और उल्टा बनता है।
ocr_image
(ii) वस्तु C से परे—वस्तु C से परे हो तो वह 2f ऐसे दूर होगी। इससे छोटा, उल्टा और वास्तविक बिम्ब बनेगा।
ocr_image
(iii) वस्तु C पर—जब वस्तु C पर हो तो वह 2f पर होगी। मुख्य अक्ष के समानांतर चलने वाली किरण परावर्तन के पश्चात F से गुजरेगी तथा वास्तविक, उल्टा और समान आकार का बिम्ब बनाएगी।
ocr_image
(iv) वस्तु F और C के बीच में—जब वस्तु F और C के बीच में हो तो AD मुख्य अक्ष के समानांतर चल कर फोकस से गुजरेगी। एक दूसरी किरण की सहायता से वह वास्तविक परिवर्धित और उल्टा बिम्ब बनाएगी।
ocr_image
(v) वस्तु F पर—जब वस्तु फोकस पर हो तो मुख्य अक्ष के समानांतर चलने वाली किरण AD फोकस से गुजरेगी। दूसरी प्रकाशीय किरण की सहायता से वह बड़ा, उल्टा और अनंत पर बिम्ब बनाएगी।
ocr_image
(vi) वस्तु P और F के बीच में—जब कोई वस्तु P और F के बीच में हो तो किरण AD मुख्य अक्ष के समानांतर चलकर F से गुजरेगी। एक अन्य किरण E से टकरा कर आभासी, सीधा और बड़ा बिम्ब बनाएगी।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions