Doubtnut Promotions Sticky

जैव-विविधता किसे कहते हैं ? स्वस्थाने व बहिःस्थाने संरक्षण को समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव-विविधता—जैव-विविधता दो शब्दों से मिलकर बना है-जैव अर्थात् जीवन तथा विविधता अर्थात् विभिन्नता। अतः जैव-विविधता का अर्थ है पृथ्वी पर पाये जाने वाले जीवधारियों के बीच पाई जाने वाली विभिन्नता। जीवधारियों में पेड़-पौधे तथा जन्तु सभी शामिल हैं। अतः जैव-विविधता एक व्यापक शब्द है। इसका विस्तार अतिसूक्ष्म लाइकेन से लेकर विशालकाय वृक्ष बरगद तथा रेडवुड, अतिसूक्ष्म जलीय प्लेंकटोन से लेकर विशालकाय व्हेल तथा अति सूक्ष्म जीवाणुओं से लेकर विशालकाय हाथी तक पाया जाता है।
स्वस्थाने संरक्षण-ऐसा संरक्षण जो प्राकृतिक आवास में ही मानव द्वारा प्रदत्त अनुरक्षण से किया जाता है, स्व स्थाने संरक्षण कहलाता है। उदाहरण—राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य
बहिस्थाने संरक्षण इस संरक्षण में संकट ग्रस्त पादप व जन्तु प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास से बाहर कृत्रिम आवास में संरक्षण प्रदान किया जाता है। उदाहरण- चिड़ियाघर, एक्वेरियम।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions