Doubtnut Promotions Sticky

अनंत लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार के कारण विधुत क्षेत्र का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए | आवश्यक चित्र बनाइये |
अथवा
विधुत फ्लक्स की परिभाषा लिखिए | गाउस के नियम द्वारा किसी एक समान रूप से आवेशित अनंत गाउस विस्तार के सीधे तार के कारण किसी बिंदु पर विधुत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए | आवश्यक चित्र बनाइये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विधुत फ्लक्स : विधुत क्षेत्र में स्थित किसी क्षेत्रफल से लंबवत गुजरने वाली कुल विधुत बल रेखाओं की संख्या को विधुत फ्लक्स कहते है | इसे dϕ से व्यक्त करते है |
यदि विधुत क्षेत्र E में dA क्षेत्रफल वाला पृष्ठ स्थित हो तो उससे निर्गत विधुत फ्लक्स निम्न प्रकार ज्ञात करते है-
सबसे पहले पृष्ठ पर लंब डालते है जो सदिश क्षेत्रफल की व्यक्त करता है |
पृष्ठ की एक सतह को धनात्मक मानते है | यदि धनात्मक अभिलंब (dA) विधुत क्षेत्र E से कोण θ बनाता है तो पृष्ठ से निर्गत विधुत फ्लक्स-
ocr_image
dϕ=E(dAcosθ)
dϕ=EdAcosθ
या dϕ=E.dA
विधुत फ्लक्स एक अदिश राशि होती है | इसका मात्रक वोल्ट-मीटर (Vm) है |
अनंत लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार के कारण विधुत क्षेत्र की तीव्रता-
चित्रानुसार AB एक अनंत रेखीय आवेश का एक भाग है जिसके इकाई लम्बाई पर आवेश मान λ है | इस अनंत रेखीय आवेश के कारण किसी बिंदु P पर विधुत क्षेत्र की तीव्रता का मान ज्ञात करना है | माना कि इस बिंदु की अनंत रेखीय आवेश वितरण से लंबवत दूरी OP=r है | बिंदु O से सममित दूरी पर स्थित तार के दो अल्पाँशों A1A2 के कारण बिंदु P पर उत्पन्न विधुत क्षेत्र देखते है | बिंदु P से A1A2 की दूरी समान होने के कारण dE का परिमाण समान होगा किन्तु इसकी दिशाएँ क्रमशः A1PA2P होंगी | ये OP रेखा से समान कोण बनाती है | इन विधुत क्षेत्रों को OP तथा उसके लम्ब रूप दिशा में नियोजित करने पर हम पाते है कि लम्ब रूप घटक परस्पर निरस्त हो जाते है जबकि OP दिशा वाले घटक जुड़ जाते है | इसी तरह तार की सम्पूर्ण लम्बाई को अल्पांश युग्मों में विभाजित कर लिया जाये तो प्रत्येक अल्पांश युग्म के कारण विधुत क्षेत्र केवल OP दिशा में होता है अर्थात सम्पूर्ण रेखीय आवेश के कारण बिंदु P पर विधुत क्षेत्र तार के लंबरूप दिशा में होता है |
ocr_image
विधुत क्षेत्र का परिकलन : चित्र के अनुसार अनंत लम्बाई का एक तार है जिसका रेखीय आवेश घनत्व λ है | हम l लम्बाई के एक बेलनाकार गाउसीय पृष्ठ की कल्पना करते है | इस गाउसीय पृष्ठ में आवेश का मान λl होगा तथा बिंदु P इसके वक्र पृष्ठ पर होगा | इस गाउसीय पृष्ठ को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है-
(i) ऊपरी वृत्ताकार पृष्ठ S1
(ii) निचला वृत्ताकार पृष्ठ S2
(iii) बेलनाकार पृष्ठ S3
ocr_image
गाउस के नियम से तीनों पृष्ठों से कुल निर्गत फ्लक्स-
ϕ=E.δs=S1E.δs+S2E.δs+S3E.δs=λl (1)
वृत्ताकार पृष्ठ S1S2 पर विधुत क्षेत्र Eδs की दिशा परस्पर लंबवत होती है जबकि बेलनाकार पृष्ठ S3Eδs की दिशा समान होती है | बेलनाकार पृष्ठ आवेशित तार से समान दूरी पर है इसलिए इसके सभी बिंदुओं पर विधुत क्षेत्र का मान भी समान होता है |
समी. (1) से
S1E.δscos90+S2E.δscos90+S3E.δscos0=λl0
या ϕ=0+0+S3Eδs=Eδs=λl0 ...(2)
बेलनाकार पृष्ठ के लिए
δs=2πrl
E×2πrl=λl0 ...(3)
या E=λ2πr0=14π0×2λr
या E=14π02λr ...(4)
अर्थात E=λ2π0r
सदिश रूप में किसी भी बिंदु पर विधुत क्षेत्र E इस प्रकार व्यक्त किया जाता है-
E=λ2π0rˆn
ocr_image
यहाँ ˆn तार के किसी बिंदु पर अभिलंबवत गुजरने वाले तल में त्रिज्य इकाई सदिश है | जब λ धनात्मक होता है, तो E बहिर्मुखी होता है और जब λ ऋणात्मक होता है, यह अंतर्मुखी होता है |
या E1r
अर्थात किसी बिंदु पर विधुत क्षेत्र उसकी तार से दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होता है जिसे चित्र में दिखाया जा सकता है | यही सूत्र परिमित लम्बाई के रेखीय आवेश के लिए भी सही होता है लेकिन उसके लिए r का मान लम्बाई के सापेक्ष बहुत ही कम हो |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions