Doubtnut Promotions Sticky

व्याख्या करके बतायें कि अर्धसूत्री विभाजन व युग्मक जनन सदैव अंतर संबधित होते हैं।

Text Solution
Verified by Experts

अर्धसूत्री विभाजन एक न्यूनकारी विभाजन है। यह द्विगुणित काय में अगुणित युग्मकों को उत्पन्न करता है जो युग्मक संलयन के द्वारा पुनः द्विगुणित युग्मनज निर्मित करते हैं। यह द्विगुणित संरचना फिर से जनकों के समान संतति उत्पन्न करती है। उदाहरणस्वरूप मानव में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है। युग्मक जनन के समय अगर अर्धसूत्री विभाजन नहीं होगा तो संतति में नर व मादा द्वारा निवेशित गुणसूत्रों की संख्या 92 हो जायेगी जो आगे संतति में बढ़ती चली जायेगी व संतति के आकारिकीय व शारीरिकीय विकृति बढ़ती जायेगी। अर्धसूत्री न्यूनकारी विभाजन होने से 46 गुणसूत्र 23 + 23 युग्मकों में प्रवेश करते हैं व द्विगुणित संतति में पुनः 46 गुणसूत्र आ जाते हैं जिससे प्रकृति में पादपों, जीव जन्तुओं व प्राणियों को दिये गये गुणसूत्रों की संख्या में स्थिरता बनी रहती है।

Doubtnut Promotions Banner
|