Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा कारण सहित उत्तर दीजिए की इनमें से कौन सा सत्य है और कौन सा असत्य है |
(a) लोटनिक गति करते समय घर्षण बल उसी दिशा में कार्यरत होता है जिस दिशा में पिंड का द्रव्यमान केंद्र गति करता है |
(b) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु की तात्क्षणिक चाल शून्य होती है |
(c ) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य होता है |
(d) परिशुद्ध लोटनिक गति के लिए घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होता है |
(e) किसी पूर्णतः घर्षणरहित आंत समतल पर नीचे की और गति करते पहिये की गति किसलन गति (लोटनिक गति नहीं ) होगी |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) सत्य जब पिंड लोटनिक गति करता है तब घर्षण बल द्रव्यमान केंद्र की गति की दिशा में होता है क्योंकि धरातल के साथ सम्पर्क बिंदु की गति द्रव्यमान की गति विपरीत दिशा में होती है |
(b) यह सत्य है | एक लोटनिक पिंड को पृथ्वी से उसके सम्पर्क बिंदु में से गुजरने वाले अक्ष के परित घूमता हुआ मान सकते हैं और परिमाणस्वरूप तात्क्षणिक चाल शून्य है |
(c ) यह असत्य है | चूँकि घूर्णन करती हुई वस्तु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य नहीं होता है |
(d)यह सत्य है चूँकि जैसे की पिंड पूर्णरूप से लुढ़कना शुरू करता है तब उसका घर्षण बल शून्य हो जाता है | अतः घर्षण बल के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होगा |
(e) यह सत्य है | पिंड एवं उस पर लगने वाले घर्षण बल के कारण लोटनिक गति करता है | यदि चक्र एक पूर्णतः घर्षण रहित अनत तल पर नीचे की और चल रहा है तो यह केवल अपने भार के प्रभाव में है | चूँकि भार इसके द्रव्यमान केंद्र से उध्र्वाधर में कार्य करता है चक्र चक्रण नहीं करेगा | यह फिसलता रहेगा अर्थात घर्षण की अनुपस्थिति में यह लोटनिक गति नहीं कर सकता है और पिंड केवल स्थानंतरीय बल के कारण फिसल सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions