Doubtnut Promotions Sticky

एक गाँव की समीपवर्ती झील में कुछ ही दिनों के भीतर मछलियों की बहुत बड़ी संख्या में मृत्यु हो गई। इसके लिए निम्नलिखित कारणों पर विचार कीजिए।
I. निकटवर्ती क्षेत्र में उग रही फसलों के लिए भारी मात्रा - में यूरिया तथा फॉस्फेट उर्वरकों का उपयोग किया गया
II. उस क्षेत्र में विमान द्वारा DDT का छिड़काव किया गया था।
III. झील का जल हरा-हरा तथा बदबूदार हो गया था।
IV. झील में आरम्भ में पादपप्लवकों की संख्या घट गई, जिससे प्रकाश-संश्लेषण भी बहुत कम हो गया।
झील में मछलियों के मरने के ऊपर दिए गए में से दो मुख्य कारण क्या थे?

A

II, III

B

III, IV

C

I, III

D

I,III

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


कृषि में प्रयुक्त उर्वरक एवं रसायन, जैसे-यूरिया एवं फॉस्फेट जल में बहकर झील में पहुँच जाते हैं। फॉस्फेट तथा नाइट्रोजन की अधिक मात्रा से शैवालों की अत्यधिक वृद्धि होती है और यह जल की सतह पर फैल जाते हैं एवं जल हरा-मटमैला एवं बदबूदार हो जाता है। शैवालों की इस अत्यधिक वृद्धि को जल प्रस्फुटन (Waler bloom) कहते है। इन शैवालों की मृत्यु के बाद के कण कम कर युकोषों में बने रहने अपघटन से झील में घुलित ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। यह जलीय जीवों की मृत्यु का कारण बनती है। इस प्रकार जलाशय में पोषक पदार्थ की मात्रा अधिक होना सुपोषण (Eutrophication) कहलाता है। अजैवनिम्नीकृत रसायन जैसे DOT भी वर्षा के जल के साथ बहकर जल स्रोतों में मिल जाते हैं और जल को प्रदूषित करते हैं। यह रसायन धीरे-धीरे मछलियों में एकत्र होता रहता है, परन्तु प्रत्यक्ष तौर पर यह मछलियों के लिए प्राण घातक नहीं होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions